OnePlus 11 5G Review: क्या iQoo 11 5G से बेस्ट है वनप्लस का यह फ्लैगशिप?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Jun 2023 12:07 PM IST
सार

OnePlus 11 5G की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है और इसकी बिक्री भारत में ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। इस प्राइस रेंज में OnePlus 11 5G का मुकाबला iQoo 11 5G के साथ है। iQoo 11 5G की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है।

विज्ञापन
OnePlus 11 5G Review in hindi camera sample and more
OnePlus 11 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OnePlus 11 5G वनप्लस का साल 2023 का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। OnePlus 11 5G को कंपनी ने अपने क्लाउड 11 इवेंट में पेश किया है। OnePlus 11 5G के साथ कंपनी ने OnePlus Buds Pro 2 और OnePlus pad, Oneplus 11R और वनप्लस स्मार्ट टीवी को भी लॉन्च किया। OnePlus 11 5G की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है और इसकी बिक्री भारत में ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 56,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 61,999 रुपये है। इस प्राइस रेंज में OnePlus 11 5G का मुकाबला iQoo 11 5G के साथ है। iQoo 11 5G (रिव्यू) की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि दोनों में से कौन-सा फोन बेस्ट है?

    OnePlus 11 5G Review: डिजाइन

    OnePlus 11 5G Review
    OnePlus 11 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    देखने में OnePlus 11 5G काफी हद तक OnePlus 10 Pro 5G जैसा है। कैमरे की डिजाइन थोड़ी बदली गई है। कैमरे के साथ Hasselblad की ब्रांडिंग भी मिलती है। OnePlus 11 5G की बिल्ड क्वालिटी और हाथ में फिटिंग OnePlus 10 Pro 5G जैसी है.. The OnePlus 11 5G, 10 प्रो के मुकाबले 8.53mm पतला है। OnePlus 11 5G का कुल वजन 205g है। फोन के साथ कर्व्ड एल्यूमीनियम फ्रेम मिलता है। फोन हाथ से फिसलता नहीं है। इसके साथ बॉक्स में एडाप्टर, कवर और केबल मिलता है।

    विज्ञापन
    OnePlus 11 5G Review: क्या iQoo 11 5G से बेस्ट है वनप्लस का यह फ्लैगशिप?

    बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। OnePlus 11 5G को टाइटन ब्लैक, इंटरनल ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। फोन में हेडफोन जैक नहीं है। ओवरऑल इसकी डिजाइन कॉम्पैक्ट है। वजनी फोन होने के बाद भी हाथ में लेने पर हेवी नहीं लगता है। OnePlus 10 Pro 5G कोई आईपी रेटिंग नहीं मिली है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि यह IP64 जैसी ही है। फोन को 8 या 4 मीटर से ड्रॉप किया जा सकता है, हालांकि आपको यह ड्रॉप टेस्ट घर पर नहीं करनी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus 11 5G Review: डिस्प्ले

    OnePlus 11 5G Review:
    OnePlus 11 5G Review: - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वॉड HD+ 10 बिट एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इस पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। OnePlus 11 5G की डिस्प्ले के साथ Dolby Vision HDR प्लेबैक मिलता है। OnePlus 11 5G की डिस्प्ले के साथ ऑटोमैटिक रिजॉल्यूशन बदलने की सेटिंग मिलती है जो कि अच्छे से काम करता है। इसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें