ऑफलाइन मैप के साथ Amazfit Cheetah सीरीज की दो वॉच लॉन्च, HD एमोलेड डिस्प्ले भी है
Amazfit Cheetah Pro में 1.45 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ टाइटेनियम एलॉय बेजल बॉडी और नॉयलॉन स्ट्रैप मिलता है। इसमें भी 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। इसमें BioTracker PPG सेंसर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक स्टोरेज मिलती है।

विस्तार
अमेजफिट ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच Amazfit Cheetah और Cheetah Pro को लॉन्च कर दिया है। इन स्मार्टवॉच को खासतौर पर धावकों के लिए डिजाइन किया गया है। Amazfit Cheetah सीरीज की इन दोनों वॉच के साथ AI सपोर्ट वाले Zepp Coach का सपोर्ट है। Amazfit Cheetah सीरीज की इन वॉच में ऑफलाइन मैप्स का भी सपोर्ट है और इनके साथ डुअल बैंड जीपीएस एंटीना है जिसे लेकर 99.5 फीसदी सटीकता का दावा किया गया है।
Amazfit Cheetah की कीमत 229.99 डॉलर यानी करीब 18,700 रुपये है और इसे स्पीडस्टर ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। Amazfit Cheetah Pro की कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 24,512 रुपये रखी गई है। दोनों वॉच की बिक्री अमेजन, अमेजफिट के स्टोर और AliExpress से होगी। भारतीय बाजार में इन दोनों वॉच की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Amazfit Cheetah में 1.39 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर टेंपर्ड ग्लास एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज का सपोर्ट है और अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। वॉच के साथ डुअल बैंड GPS है जिसे लेकर रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग का दावा है।
- Tech Tips: ड्राइविंग के लिए करते हैं Google Map का इस्तेमाल, तो जान लें ये कमाल के 5 फीचर्स, बच जाएंगे पैसे
- WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, मीडिया फाइल्स शेयर करना होगा आसान
- आधी कीमत में मिल रहा iPhone 14 खरीदने का मौका!
- अलर्ट: टेलीग्राम पर नौकरी ढूंढना पड़ा भारी, लगी 25 लाख की चपत, ठगी के इस तरीके से रहें सतर्क