Weekly Tech Wrap: नए फोन की लॉन्चिंग से लेकर रिलायंस AGM 2023 तक, जानें इस हफ्ते क्या रहा खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 03 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

इस हफ्ते कई सारे स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च किए गए, जिनमें Vivo V29e, iQOO Z7 Pro, Moto G84 5G और Honor Magic V2 जैसे फोन शामिल हैं।

विज्ञापन
From new smartphone launching to Reliance AGM 2023 know weekly tech updates
Weekly Tech Wrap - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2023 की वार्षिक आम बैठक (AGM) सोमवार, 28 अगस्त को हुई। आम सभा में मुकेश अंबानी ने कहा कि 1 करोड़ से अधिक घरों और ऑफिस में जियो ऑप्टिकल फाइबर सर्विस का इस्तेमाल हो रहा है। मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर की उपलब्धता की भी घोषणा की। कंपनी के दावे के मुताबिक जियो एयर फाइबर के आने से हर दिन जियो के नेटवर्क से 1.5 लाख नए ग्राहक जुड़ेंगे। इस हफ्ते कई सारे स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च किए गए, जिनमें Vivo V29e, iQOO Z7 Pro, Moto G84 5G और Honor Magic V2 जैसे फोन शामिल हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते टेक जगत में क्या रहा खास...

    Reliance AGM 2023 में मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर की उपलब्धता की घोषणा की। जियो एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के दावे के मुताबिक जियो एयर फाइबर के आने से हर दिन जियो के नेटवर्क से 1.5 लाख नए ग्राहक जुड़ेंगे।

    विज्ञापन

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto G84 5G

    Moto G84 में 6.5 इंच की pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। Moto G84 में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की रेटिंग मिली है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें