Reliance AGM: Jio Airfiber बिक्री से लेकर Jio Bharat Phone के फीचर्स तक, सबकुछ जानें
मुकेश अंबानी ने कहा Jio True 5G देश के 96 फीसदी शहरों में पहुंच चुका है। दिसंबर 2023 के अंत तक देश के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा। जियो नेटवर्क पर 1 सेकेंड में एक डिवाइस जुड़ रही है। जियो के साथ 50 मिलियन यानी करीब 5 करोड़ 5जी यूजर्स जुड़े हैं।

विस्तार
Reliance AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सभा में मुकेश अंबानी ने कहा कि 1 करोड़ से अधिक घरों और ऑफिस में जियो ऑप्टिकल फाइबर सर्विस का इस्तेमाल हो रहा है। मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर की उपलब्धता की भी घोषणा की। वैसे तो जियो एयरफाइबर को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था लेकिन अभी तक इसकी बिक्री नहीं हो रही थी। जियो एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के दावे के मुताबिक जियो एयर फाइबर के आने से हर दिन जियो के नेटवर्क से 1.5 लाख नए ग्राहक जुड़ेंगे।

मुकेश अंबानी ने कहा Jio True 5G देश के 96 फीसदी शहरों में पहुंच चुका है। दिसंबर 2023 के अंत तक देश के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा। जियो नेटवर्क पर 1 सेकेंड में एक डिवाइस जुड़ रही है। जियो के साथ 50 मिलियन यानी करीब 5 करोड़ 5जी यूजर्स जुड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि पोस्टपेड ग्राहक प्राइमरी तौर पर जियो को चुन रहे हैं। एमएनपी जियो में 5 गुना ज्यादा हो रहा है। जियो अपने कस्टमर सर्विस के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहा है। जियो 5जी में जियो के अपने ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल हो रहा है। 250 मिलियन 2जी यूजर्स भारत में हैं। इनके लिए हाल ही जियोभारत 4जी फोन लॉन्च किया गया है। इसे 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें यूपीआई पेमेंट भी है।
जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है। ऑप्टिकल फाइबर पर ग्राहक औसतन प्रति माह 280 जीबी से अधिक डाटा का उपयोग करता है, जो जियो की प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत से 10 गुना अधिक है।
- Top SmartWatch: 5,000 रुपये से कम कीमत वाली टॉप-5 स्मार्टवॉच, कॉलिंग फीचर भी मिलेगा
- Tim Cook: इंस्टाग्राम ने एपल CEO टिम कुक का फर्जी अकाउंट हटाया, कई सीनियर एग्जीक्यूटिव कर रहे थे फॉलो
- Upcoming Phone: टेक मार्केट के लिए सितंबर रहने वाला है खास, आईफोन 15 सीरीज सहित ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
- Online Scam: डेटिंग एप पर प्यार की तलाश पड़ी भारी, अकाउंट से साफ हुए 2.6 लाख रुपये, जानें पूरा मामला