एरिक्सन रिपोर्ट: 2021 तक 7 जीबी प्रति स्मार्टफोन डेटा खपत होगी

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 08 Jun 2016 12:14 PM IST
From 1.4 GB per month in 2015 to 7 GB per month by 2021: Report
फोटो : gettyimages

    स्वीडिश संचार प्रौद्योगिकी कंपनी एरिक्सन ने मोबिलिटी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 तक भारत के स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की संख्या 810 मिलियन यानी 81 करोड़ होने की उम्मीद है, जो 2015 से चार गुना ज्यादा है। इसके अलावा, कुल मोबाइल ट्रैफिक 2015 से वर्ष 2021 तक 15 गुना ज्यादा हो जाएगा।

    अनुमान के मुताबिक भारत में प्रति स्मार्टफोन औसत मोबाइल डेटा खपत 2021 तक पांच गुना बढ़ेगी। इसके अनुसार,‘प्रति स्मार्टफोन डेटा खपत 2021 तक पांच गुना बढ़कर 7 जीबी होने की उम्मीद है जो कि 2015 में 1.4 जीबी प्रति माह थी।’ इसके अनुसार 2021 तक इस क्षेत्र के मोबाइल ट्रेफिक में डेटा का हिस्सा 99 प्रतिशत रहेगा।

    डेटा खपत में वृद्धि का श्रेय मोबाइल ऐप के बढ़ते इस्तेमाल और हाई स्पीड वाले नेटवर्क को भी दिया जाता है। इसके साथ ही देश में स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है जिससे डेटा की खपत बढ़ी है।

    ‌रिपोर्ट में कहा, "जीएसएम/ऐज (2जी) उपभोक्ता आधार 2016 तक बढ़ने की उम्मीद है इसके बाद यह कम होने शुरू होगा क्योंकि ऑपरेटर्स 2जी ग्राहकों को 3जी में विस्थापित में करने की की कोशिश हैं। साथ ही हैंडसेट की कम होती कीमतें और डेटा की बंडलिंग हैंडसेट्स की उपलब्‍धता है"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें