बेस्ट फोटो एडिटिंग ऐप्स: पहले क्लिक कीजिए फिर एडिट

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 07 Jun 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
Best photo editing Tools for Smartphone

    अपने जज्बात बयां करने के लिए शब्दों से ज्यादा फोटो महत्व रखती है। कहते हैं भाव व्‍यक्त करने में एक फोटो हजार शब्दों से ज्यादा प्रभावशाली है। इंटरनेट पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने फोटो के महत्व को और बढ़ा दिया है। सभी जज्बातों को आप सोशल वेबसाइट्स पर फोटो या सेल्फी अपलोड करके अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से बांटते हैं। ऐसे में इन तस्वीरों को अपलोड करने से पहले इन्हें क्रॉप, फिल्टर, रिसाइज कर कुछ आफटर इफेक्ट डाल दिए जाएं, तो फिर कहने ही क्या? आपकी एडिट की हुई हर एक तस्वीर पर कोई खुद को कमेंट करने से रोक ही नहीं पाएगा। जरूरी नहीं कि फोटो एडिटिंग के लिए फोटोशॉप सॉफ्टवेयर पर एडिंटिंग सीखी जाए।

    बेस्ट फोटो एडिटिंग ऐप्स: पहले क्लिक कीजिए फिर एडिट

    Photoshop Express:

    यह एडोब का ऑनलाइन फोटो एडिटिंग वर्जन है। भले ही ओरिजनल फोटोशॉप सॉफ्टवेयर से अलग हो, लेकिन इस पर आप फोटो को रोटेट करने से लेकर फोटो मर्ज, ग्राफिक्स, कलर एडजेस्ट, मनचाहा रोटेट, फ्लिप आदि कर फोटो को आकर्षक बनाने का सारा काम ऑनलाइन कर सकते हैं।

    photo editing
    photo editing

    फोटो लैब पिक्चर एडिटर:

    फोटो पर खुद से सारे इफेक्ट तो सबके लिए मुमकिन नहीं है। ये काम तो इसमें ट्रेंड और माहिर लोग ही कर पाते हैं। लेकिन पहले से तैयार इफेक्ट्स में अपनी फोटो सेट करना आसान काम है। फोटोलैब पिक्चर एडिटर इसी के लिए बना है। इसके अलावा यदि आप खुद को सुपरहीरो, कार्टून, पेंटिंग, कैलेंडर हीरो, स्कैच, जोकर जैसे अन्य फन अवतार में पेश करना चाहते हैं, तो फोटोलैब आपको यहां भी निराश नहीं करेगा। इसके फन इफेक्ट में जाकर आप अपनी फोटो को मनचाहा लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको http://pho.to/ वेबसाइट्स पर जाना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें