FoxBrain: आईफोन बनाने वाली कंपनी ने पेश किया अपना LLM, Nvidia के चिप का हुआ है इस्तेमाल
शुरुआत में FoxBrain को आंतरिक उपयोग के लिए विकसित किया गया है, जिसमें यह कई क्षेत्रों में मदद करेगा, जैसे: डेटा विश्लेषण, निर्णय, दस्तावेज, गणित और तर्क क्षमता, समस्या समाधान, कोड जनरेशन आदि।

विस्तार
Foxconn के अनुसार, FoxBrain को Nvidia के 120 H100 GPU की सहायता से प्रशिक्षित किया गया है और यह प्रक्रिया लगभग चार सप्ताह में पूरी हुई। यह मॉडल Meta के Llama 3.1 आर्किटेक्चर पर आधारित है और विशेष रूप से परंपरागत चीनी और ताइवानी भाषायी शैलियों के लिए अनुकूलित किया गया है।
Foxconn ने बताया कि प्रदर्शन के मामले में FoxBrain का स्तर वैश्विक मानकों के बहुत करीब है। हालांकि, चीन के DeepSeek डिस्टिलेशन मॉडल की तुलना में इसमें हल्का सा प्रदर्शन अंतर है। शुरुआत में FoxBrain को आंतरिक उपयोग के लिए विकसित किया गया है, जिसमें यह कई क्षेत्रों में मदद करेगा, जैसे: डेटा विश्लेषण, निर्णय, दस्तावेज, गणित और तर्क क्षमता, समस्या समाधान, कोड जनरेशन आदि।
Foxconn ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी भागीदारों के साथ मिलकर FoxBrain के अनुप्रयोगों का विस्तार करेगी। कंपनी इसे ओपन-सोर्स सूचना साझा करने और AI को निर्माण, आपूर्ति सप्लाई चेन और निर्णय लेने में बढ़ावा देने के लिए उपयोग करेगी।
FoxBrain के प्रशिक्षण के दौरान, Nvidia ने अपनी ताइवान स्थित सुपरकंप्यूटर “Taipei-1” के माध्यम से तकनीकी सहायता प्रदान की। यह सुपरकंप्यूटर ताइवान के सबसे बड़े सुपरकंप्यूटरों में से एक है और इसे Nvidia द्वारा Kaohsiung में संचालित किया जाता है। Foxconn ने पुष्टि की है कि FoxBrain से जुड़ी और विस्तृत जानकारी मार्च के मध्य में होने वाले Nvidia के GTC डेवलपर सम्मेलन में साझा की जाएगी।