Gemini AI: गूगल ने किए दो बड़े बदलाव, बदल गया एक्सटेंशन का नाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Mar 2025 10:08 AM IST
सार

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अब Gemini एक्सटेंशन्स को "Apps" कहा जाएगा, हालांकि एक्सटेंशन्स का नाम बदला नहीं गया है, बल्कि "Extensions" शब्द को पूरी तरह हटा दिया गया है। Gemini वेब क्लाइंट और एप में अब एक्सटेंशन्स का कोई जिक्र नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Google Renaming Gemini Extensions to Apps Powers With Gemini 2.0 Flash
Google Gemini 2.0 Flash Thinking - फोटो : Google

    विस्तार

    Google ने अपने Gemini AI में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन अपडेट्स में एक बदलाव Gemini टूल्स की शब्दावली से जुड़ा है, जबकि दूसरा बदलाव Gemini चैटबॉट की विभिन्न एप्स से कनेक्ट करने की क्षमता को बेहतर बनाता है।

    Gemini Extensions अब कहलाएंगे ‘Apps’

    Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अब Gemini एक्सटेंशन्स को "Apps" कहा जाएगा, हालांकि एक्सटेंशन्स का नाम बदला नहीं गया है, बल्कि "Extensions" शब्द को पूरी तरह हटा दिया गया है। Gemini वेब क्लाइंट और एप में अब एक्सटेंशन्स का कोई जिक्र नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन

    अब “Extensions” मेनू को “Apps” कहा जाएगा। नए बदलाव के तहत, पहले जहां लिखा होता था - "Gemini Extensions help you bring it all together", अब वहां लिखा मिलेगा - "Bring it all together with Gemini and your favourite apps"। इसी तरह, "Turn Gemini Extensions on or off anytime" को भी बदलकर "Manage which apps Gemini connects to" कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस बदलाव का मकसद यह दिखाना है कि Gemini अब सीधे ऐप्स से जुड़ता है, बजाय इसके कि उपयोगकर्ता को अलग से एक्सटेंशन ऑन करना पड़े। इससे यूजर्स को यह अहसास होगा कि Gemini की AI क्षमताएं ऐप्स में पहले से ही समाहित हैं, जिससे वे बिना किसी झिझक के इसे अपनी एप्स तक एक्सेस देने में सहज महसूस करेंगे, हालांकि Google ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव से कार्यक्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें