अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जरूरतों का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या आम बनी हुई है।
आज हम आपको Android स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 5 कारगर उपाय बताएंगे।
स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करती है, इसलिए इसे कम ब्राइटनेस पर सेट करें। Adaptive Brightness का इस्तेमाल करें।
GPS को हमेशा ऑन रखने से बैटरी तेजी से खत्म होती है, इसे जरूरत पड़ने पर ही ऑन करें। Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स अगर उपयोग में नहीं हैं, तो इन्हें बंद कर दें।
ज्यादा नोटिफिकेशन बैटरी पर असर डालते हैं, इसलिए जरूरी ऐप्स के अलावा बाकी के नोटिफिकेशन बंद कर दें। वाइब्रेशन मोड बैटरी ज्यादा खर्च करता है।
हल्के और बैटरी फ्रेंडली एप्स का उपयोग करें, जैसे कि Facebook Lite, Messenger Lite, Opera Mini आदि।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें