डीजीसीए ने फ्लाइट्स में एपल मैकबुक के इन मॉडल्स पर लगाई बैन

यदि आप भी एपल के मैकबुक के साथ विदेश की यात्रा करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है, क्योंकि यूरोप और अमेरिकन एयरलाइंस ने एपल के मैकबुक के कुछ मॉडल्स पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। दरअसल यूरोप और अमेरिकन एयरलाइंस ने कुछ नए नियम बनाएं हैं जिनमें भारत आने वाले सभी फ्लाइट्स में मैकबुक पर बैन लगाने की बात कही गई है।
मैकबुक की बैटरी में आग लगने के खतरे को देखते हुए चेक इन और केबिन बैग में मैकबुक पर ले जाने पर रोक लगाई जा रही है। बता दें कि हाल ही में एपल पुरानी जेनरेशन के 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल्स को मार्केट से वापस लेने का एलान किया है। इनकी बिक्री सितंबर 2015 से फरवरी 2017 के बीच हुई थी।
यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी और यूएस फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन ने फ्लाइट में एपल के लैपटॉप ले जाने पर बैन लगा दिया है। वहीं सिंगापुर एयरलाइंस और थाई एयरवेज ने अपने यहां यह बैन लगाया है। सिंगापुर एयरलाइंस ने बकायदा अपनी वेबसाइट पर नोटिस लगाया है कि यात्री अपने साथ एपल लैपटॉप विमान में न तो हैंडबैग में और न ही चेक इन बैग में लेक जा सकते हैं। नोटिस में लिखा हुआ है कि जब तक एपल बैटरी को नहीं बदलती है, तब तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
डीजीसीए ने भी लगाया बैन
वहीं अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी यात्रियों से कहा कि वे 15 इंच मैकबुक प्रो लैपटॉप के कुछ मॉडल लेकर विमान में यात्रा न करें। डीजीसीए ने कहा कि बैटरी में गर्म होने की समस्या है। ऐसे में इसके साथ यात्रा करने में खतरा है। डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने ट्वीट करके कहा कि जब तक एपल इन लैपटॉप की बैटरी नहीं बदलती है, तब तक इन लैपटॉप के साथ विमान में यात्रा नहीं की जा सकेगी।
- Jio Gigafiber इफेक्ट: 100Mbps वाला सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम
- Redmi Note 8 में मिलेंगे चार रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल का होगा मेन कैमरा
- Nokia के इन दो शानदार स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, दोनों में है स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
- टाटा स्काई बिंज vs डिश टीवी TV d2h मैजिक: कौन-सी डिवाइस है बेस्ट?