Flipkart से कैमरा मंगवाना पड़ा भारी, यूजर मैनुअल के साथ मिली टाइल्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 04 Dec 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
flipkart user ordered rs 27500 camera get tiles with user manual
ई-कॉमर्स कंपनी

    आज के समय में लोग शॉपिंग के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं। इन प्लेटफॉर्म से लोगों को सामान खरीदने में आसानी होती है और उन्हें घर से बाहर भी नहीं निकलना पड़ता हैं। इतना ही नहीं ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए आकर्षक ऑफर्स से लेकर फास्ट डिलीवरी तक की सुविधा देती हैं।

    इस भी पढ़ें: 5G सपोर्ट के साथ क्वॉलकॉम के तीन लेटेस्ट प्रोसेसर हुए लॉन्च, शाओमी सबसे पहले करेगी इनका इस्तेमाल

    वहीं, दूसरी तरफ आए दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामले सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग मंगवाते कुछ हैं और बदले में उन्हें पत्थर या टाइल्स दिए जाते हैं। इसी कड़ी में कन्नूर शहर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से कैमरा मंगवाया था, लेकिन बदले में उसे टाइल्स डिलीवर किए गए थे। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला...

    विज्ञापन

    कन्नूर शहर में रहने वाले विष्णु सुरेश ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से 27,500 रुपये वाला कैमरा बुक कर दिया था। 24 नवंबर के दिन करीब 11.30 बजे विष्णु ने कैमरे का पार्सल रिसीव किया था। इसके बाद जब उसने अपना पार्सल ओपन किया था, तो उसमें टाइल्स के साथ कैमरे की यूजर मैन्युअल निकली थी। वहीं, फ्लिपकार्ट ने विष्णु को नया कैमरा देने का आश्वासन दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें