इन छह दिनों तक बंद रहेगी MNP, 16 दिसंबर से लागू हो रहा नया नियम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 04 Dec 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
MNP will be closed from 10 to 15 December in India new mnp rule to be effective from 16 December
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    यदि आप भी अपना मोबाइल नंबर पोर्ट कराना चाह रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप जितना जल्दी हो सके एमएनपी के लिए अप्लाई कर दें, क्योंकि भारत में 10 से 16 दिसंबर तक एमएनपी बंद रहेगी। बता दें कि 16 दिसंबर से नया एमएनपी नियम लागू होने जा रहा है।

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक एमएनपी के नए नियम 16 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू होंगे। उससे पहले 9 दिसंबर की शाम 5.59 मिनट पर एमएनपी बंद हो जाएगी यानी इसके बाद आप एमएनपी के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। कुल मिलाकर कहें तो नया एमएनपी नियम लागू होने से छह दिन पहले एमएनपी को सर्विस को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। ट्राई ने इस मामले पर कहा है कि सर्विस को बेहतर बनाने के लिए छह दिन एमएनपी को बंद किया जा रहा है, ताकि टेस्टिंग प्रक्रिया को सफल बनाया जा सके और भविष्य में एमएनपी को लेकर समस्या ना हो।

    विज्ञापन

    16 दिसंबर से लागू हो रहे एमएनपी के नए नियम के बाद सिर्फ दो दिन में आप अपना नंबर दूसरे ऑपरेटर में पोर्ट करा सकेंगे, वहीं यदि आप अपना नंबर एक सर्कल से दूसरे सर्कल में पोर्ट करना चाहते हैं तो इसमें पांच दिन का समय लगेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें