5G सपोर्ट के साथ क्वॉलकॉम के तीन लेटेस्ट प्रोसेसर हुए लॉन्च, शाओमी सबसे पहले करेगी इनका इस्तेमाल

अमेरिका की टेक कंपनी क्वॉलकॉम ने बुधवार को टेक्नोलॉजी समिट के दौरान स्नैपड्रैगन 865 765 और 765 जी प्रोसेसर को लॉन्च किया है। क्वॉलकॉम ने कहा है कि अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इन लेटेस्ट चिपसेट्स को अपने 5जी कनेक्टिविटी वाले डिवाइसेज में इस्तेमाल कर सकेंगी। चीनी टेक कंपनी शाओमी सबसे पहले इन प्रोसेसर्स का उपयोग अपने अगामी 5जी फोन में करेंगी। इस जानकारी को कंपनी के को-फाउंडर और वाइस चेयनमैन लिन बिन ने साझा की है।
कंपनी अपने अगामी 5जी कनेक्टिविटी वाले डिवाइसेज में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट देगी। लेकिन, अब तक शाओमी की ओर से 5जी वाले स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसके साथ ही कंपनी ने पुष्टि की है कि रेडमी के30 में स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी नए साल की शुरुआत में 5जी नेटवर्क वाले दस फोन उतारेगी। फिलहाल, अब तक कंपनी के 5जी कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर जानकारी सामने नहीं आई हैं।
रियलमी जल्द ही ग्लोबल लेवल पर अपना पहला 5जी कनेक्टिविटी वाला फोन रियलमी एक्स50 (Realme X50) लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस फ्लैगशिप फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और मिड रेंज वाले 5जी डिवाइसेज में स्नैपड्रैगन 765जी एसओसी का इस्तेमाल करेगी। इस जानकारी को कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने शेयर की है।