Flipkart-Amazon: फेस्टिव सीजन से पहले आखिर क्यों ट्रेंड में हैं फ्लिपकार्ट और अमेजॉन सेल, जानिए वजह

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 26 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

ऑनलाइन सेल से खरीदारी करते हैं तो आपको एक खास बात के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, इन दिनों ई-कॉमर्स कंपनियों फ्लिपकार्ट और अमेजॉन की सेल काफी ट्रेंड में बनी हुई हैं। ऐसे में जानिए इसका असली कारण क्या है।

विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days Sale and Amazon Great Indian Festival Sale know why is on trending
Flipkart-Amazon - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर सेल शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट और अमेजॉन की इन सेल पर लगभग 1 मिलियन से ज्यादा सर्च हुआ है। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान 5 लाख से अधिक सर्च हुए हैं। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट की सेल में लगभग 75 फीसदी और अमेजॉन की सेल में 50 फीसदी का उछाल देखा गया है।

    फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनी की बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) आम ग्राहकों के लिए 27 सितंबर से शुरू हो रही है, वहीं, प्लस मेंबर्स इस सेल का फायदा कुछ समय पहले यानी 26 सितंबर से ही उठा पाएंगे। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट के मुताबिक, इस सेल में इलेक्ट्रिॉनिक, फैशन, घरेलू प्रोडक्ट्स के अलावा स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टटीवी तक पर अच्छे ऑफर और बढ़िया छूट मिल सकती है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, इस सेल में कई स्पेशल ऑफर्स, कैशबैक और क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त छूट का भी लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा 'फ्लिपकार्ट पे लेटर' सुविधा का भी फायदा लिया जा सकता है, इसमें सामान खरीदने के बाद पैसे बाद में देने का विकल्प मिलता है। ऐसे में ग्राहकों के बीच इस सेल को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन

    वहीं, अमेजॉन ने भी अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का एलान कर दिया है। अमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) की शुरूआत 26 सितंबर की रात से हो रही है। मगर यह पहले सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही होगी। वहीं, आम लोगों को इस सेल का फायदा 28 सितंबर से मिलना शुरू होगा। इस फ्लैगशिप सेल में स्मार्टफोन से लेकर कई होम एंप्लाइंज आइटम के अलावा कई अन्य जरूरी आइटम पर भी अच्छी छूट का फायदा मिल सकता है। अमेजॉन प्लेटफॉर्म के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर सेल के दौरान कई मीडियम और छोटे सेलर्स अपने 9500 नए प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर कई स्थानीय और कारीगरों के शानदार आइटम भी मिलेंगे। इस तरह से महीने के आखिर में इस सेल के दौरान लोगों को कई सारे नए प्रोडक्ट्स को खरीदने का मौका मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें