Festive Sales: Flipkart और Amazon सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक पर मिल सकती है छूट, जानें पूरी डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 26 Sep 2024 03:20 PM IST
सार

कुछ समय में ऑनलाइन सेल दो प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसइट पर शुरू होने वाली है। इन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी, लैपटॉप और कई आइटम पर अच्छी छूट मिल सकती है। जानिए ये दोनों सेल कब से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days Sale and Amazon Great Indian Festival Sale know everything
Festive Sales - फोटो : Flipkart-Amazon

    विस्तार

    अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनी की बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) 26 सितंबर से शुरू हो रही है। वहीं, अमेजॉन की वेबसाइट पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) 26 सितंबर की आधी रात को शुरू हो रही है। इन दोनों ही सेल में कई सारे प्रोडक्ट्स पर भारी-भरकम छूट मिलने वाली है। इन दोनों ही सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टटीवी तक पर कई अच्छे ऑफर्स मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को चुनिंदा डील्स पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स के जरिए अलग से छूट भी मिलेगी।

    फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 27 सितंबर से हर यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगी। वहीं, अगर आपके पास फ्लिपकार्ट की प्लस मेंबरशिप है तो आप कुछ समय पहले सेल का फायदा उठा सकते हैं। ई-कॉमर्स के मुताबिक, ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 फीसदी तक की छूट और ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी।

    विज्ञापन

    वहीं, अमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024 की शुरूआत प्राइम मेंबर्स के लिए 26 सितंबर से हो रही है। अगर आपके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है तो आप सेल का फायदा 28 सितंबर से उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, एसबीआई कार्ड होल्डर्स को सेल के दौरान 10 फीसदी की तुरंत छूट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • ई-कॉमर्स साइट की इन सेल में बताया गया है कि स्मार्टफोन पर अच्छी छूट मिल सकती है। इसमें फोन पर 30 से 35 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। इतना ही नहीं, सेल में कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भी 30 हजार रुपये तक की छूट ली जा सकती है।
    • इसके साथ ही अगर आप गेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो सेल में अच्छा फायदा मिल सकता है। सेल में एक अच्छे गेमिंग लैपटॉप को 30 हजार रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकता है।
    • वहीं, अगर आप इन दिनों नया स्मार्टटीवी खरीदने की तैयारी कर रहे है तो अच्छी कंपनियों के 43 इंच के स्मार्टटीवी पर लगभग 20 हजार रुपये तक की छूट ली जा सकती है।
    • बीते दिनों अगर कोई अच्छा टैबलेट लेने की सोच रहे थे तो इस सेल में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। अगर आप किसी टैबलेट को अफोर्डेबल कीमत पर तलाश रहे हैं तो इस सेल में 5 हजार रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।
    • वहीं, बढ़िया गुणवत्ता वाले लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो भी इस सेल से फायदा मिल सकता है। दोनों सेल में प्रीमियम लैपटॉप पर लगभग 35 से 40 हजार रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें