फिनलैंड ने शुरू किया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिखाने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स
विज्ञापन

फिनलैंड ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर एक मुफ्त क्रैश कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स सभी के लिए उपलब्ध होगा। इस कोर्स की अवधि छह सप्ताह है। 'एलीमेंट्स ऑफ एआई' नाम के इस कोर्स को फिनलैंड के निवासियों के लिए क्रिसमस के तोहफे के रूप में पेश किया गया है, जिससे वह नई तकनीकी के बारे में सीख सकें।
बता दें कि इस कोर्स के लिए कोई भौगोलिक प्रतिबंध नहीं हैं। इस कोर्स को छह भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है जिनमें अंग्रेजी, स्वीडिश, एस्टोनियन, फिनिश और जर्मन शामिल हैं। तो अगर आप भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में जानना चाहते हैं और इनमें से किसी भाषा का ज्ञान रखते हैं तो आप भी इसे सीख सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...