No Phone Zone: अब क्लासरूम में फोन नहीं ले जा सकते बच्चे, इस्तेमाल पर भी लगी पाबंदी
केवल कुछ विशेष परिस्थितियों जैसे कि आपात स्थिति या विशेष रूप से सक्षम छात्रों के लिए मोबाइल के इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसके लिए पहले से स्पष्ट अनुमति आवश्यक होगी।

विस्तार
भारतीय स्कूल के शिक्षक लंबे समय से मोबाइल पर पाबंदी की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे हैं, हालांकि फिनलैंड ने इसे गंभीरता से लिया है। फिनलैंड ने शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा और साहसिक कदम उठाते हुए स्कूलों में कक्षा के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। 29 अप्रैल को फिनलैंड की संसद ने इस संबंध में एक कानून पारित किया है, जो अगस्त 2025 से लागू होगा। यह कानून प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्तरों के स्कूलों पर लागू होगा।
इस नए कानून के तहत, छात्र मोबाइल फोन स्कूल में ला तो सकेंगे, लेकिन उन्हें कक्षा के दौरान बैग में रखना अनिवार्य होगा। केवल कुछ विशेष परिस्थितियों जैसे कि आपात स्थिति या विशेष रूप से सक्षम छात्रों के लिए मोबाइल के इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसके लिए पहले से स्पष्ट अनुमति आवश्यक होगी।
यदि कोई छात्र कक्षा में मोबाइल का इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा गया, तो स्कूल स्टाफ को उसका फोन जब्त करने का अधिकार होगा। इसके साथ ही सरकार ने सभी स्कूलों से यह भी कहा है कि वे डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल के लिए स्पष्ट और कठोर दिशानिर्देश बनाएं, जिनमें यह तय किया जाए कि छात्र कब और कैसे इन उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं।
फिनलैंड के शिक्षा मंत्री आंडर्स ऐडलरक्रेट्ज ने इस कानून को “आवश्यक सुधार” बताते हुए कहा,“मैं खुश हूं कि सरकार इस महत्वपूर्ण कानून को अंतिम रूप तक ले आई। यह सुधार छात्रों को पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने और सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद करेगा।” सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कानून तकनीक के विरोध में नहीं है। स्कूलों में डिजिटल टूल्स का उपयोग राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा, लेकिन यह कानून अनियंत्रित और ध्यान भटकाने वाले मोबाइल उपयोग को रोकने के लिए लाया गया है।
- Gemini App: गूगल देने वाला है बड़ा तोहफा, जेमिनी एप में ही एडिट कर सकेंगे एआई इमेज
- Gemini: आईफोन में भी मिलेगा गूगल जेमिनी का सपोर्ट, जल्द हो सकती है डील की घोषणा
- Made in India: अब दुनियाभर में पहुंचेंगे मेड इन इंडिया iPhone, टेंशन में आ गया चीन
- ChatGPT: चापलूसी कर रहा था GPT-4, सैम ऑल्टमैन ने किया अलविदा, कहा- यादें रह जाएंगी