Gemini: आईफोन में भी मिलेगा गूगल जेमिनी का सपोर्ट, जल्द हो सकती है डील की घोषणा
उन्होंने बताया कि उनकी और Apple के CEO टिम कुक की मुलाकात इस विषय पर हुई है और Gemini को iPhone में शामिल करने को लेकर गंभीर बातचीत हो रही है। पिचाई ने कहा, “कुक हमारे AI टेक्नोलॉजी रोडमैप को समझना चाह रहे थे। हमने Gemini एप के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर भी बातचीत की।”

विस्तार
Google और Apple के बीच एक बड़ी डील की खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों टेक दिग्गज ऐसी डील पर बातचीत कर रहे हैं जिससे Google Gemini को iPhone में AI असिस्टेंट के रूप में जोड़ा जा सकेगा। यदि यह डील सफल होती है, तो साल के अंत तक iPhone यूजर्स Gemini का इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे Siri की क्षमताओं में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।
द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने अमेरिकी कोर्ट में चल रहे Google सर्च मोनोपोली मामले की सुनवाई के दौरान इस योजना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनकी और Apple के CEO टिम कुक की मुलाकात इस विषय पर हुई है और Gemini को iPhone में शामिल करने को लेकर गंभीर बातचीत हो रही है। पिचाई ने कहा, “कुक हमारे AI टेक्नोलॉजी रोडमैप को समझना चाह रहे थे। हमने Gemini एप के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर भी बातचीत की।”
यह फीचर बिल्कुल वैसा ही हो सकता है जैसा कि iOS 18 में ChatGPT और Siri के इंटिग्रेशन के साथ हुआ था। यह एक "opt-in" सुविधा होगी, यानी यूजर की मर्जी से एक्टिव की जाएगी। इसके जरिए Siri जटिल सवालों के जवाब देने, टेक्स्ट लिखने और इमेज बनाने जैसे कार्यों में Gemini की मदद ले सकेगी। Apple के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रेग फेडेरिघी ने WWDC 2024 के बाद एक सेशन में कहा था, “हम चाहते हैं कि यूजर्स अपने अनुसार AI मॉडल चुन सकें, संभव है कि भविष्य में उसमें Google Gemini भी हो।”
- Made in India: अब दुनियाभर में पहुंचेंगे मेड इन इंडिया iPhone, टेंशन में आ गया चीन
- ChatGPT: चापलूसी कर रहा था GPT-4, सैम ऑल्टमैन ने किया अलविदा, कहा- यादें रह जाएंगी
- YouTube Shorts: हाल ही में आए हैं ये पांच कमाल के फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए हैं वरदान
- SASA LELE: आ गई Flipkart की डबल सेल, सबसे कम कीमत पर फोन खरीदने का शानदार मौका