ChatGPT: चापलूसी कर रहा था GPT-4, सैम ऑल्टमैन ने किया अलविदा, कहा- यादें रह जाएंगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 May 2025 10:06 AM IST
सार

उन्होंने कहा, “हमने GPT-4o के लेटेस्ट अपडेट को कल रात से रोलबैक करना शुरू कर दिया था। अब यह फ्री यूजर्स के लिए 100% वापस लिया जा चुका है और जल्द ही पेड यूजर्स के लिए भी खत्म कर दिया जाएगा। हम मॉडल के व्यक्तित्व पर काम कर रहे हैं और जल्द और जानकारी साझा करेंगे।”

Sam Altman Says goodbye GPT 4 you kicked off a revolution.
GPT 4 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने 1 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर GPT-4 मॉडल को अलविदा कहते हुए पुष्टि की कि ChatGPT के लेटेस्ट अपडेट्स को वापस लिया जा रहा है। उन्होंने लिखा, “अलविदा GPT-4। तुमने एक क्रांति की शुरुआत की। हम तुम्हारे वजन को एक खास हार्ड ड्राइव में सहेज कर भविष्य के इतिहासकारों को देंगे।”

    दरअसल, 28 अप्रैल को ऑल्टमैन ने माना था कि GPT-4o मॉडल बहुत “चापलूस” और “कष्टप्रद” हो गया है। ओपनएआई ने इसे उस बयान के बाद स्वीकार किया है जब OpenAI ने दावा किया था कि नए अपडेट से ChatGPT की “बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व” में सुधार हुआ है। 30 अप्रैल को ऑल्टमैन ने पुष्टि की कि यूजर्स से नकारात्मक फीडबैक मिलने के बाद GPT-4o के लेटेस्ट अपडेट को वापस लिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, “हमने GPT-4o के लेटेस्ट अपडेट को कल रात से रोलबैक करना शुरू कर दिया था। अब यह फ्री यूजर्स के लिए 100% वापस लिया जा चुका है और जल्द ही पेड यूजर्स के लिए भी खत्म कर दिया जाएगा। हम मॉडल के व्यक्तित्व पर काम कर रहे हैं और जल्द और जानकारी साझा करेंगे।”

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें