Neuralink: न्यूरालिंक के चिप को FDA ने दी मंजूरी, अक्षम लोग भी बोल सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 May 2025 02:21 PM IST
सार

Neuralink ने बताया कि इसके ह्यूमन ट्रायल्स जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से इस मिशन में भाग लेने की अपील की, “यदि आप या आपके किसी प्रियजन ने बोलने की क्षमता खो दी है, तो आप हमारे पेसेंट रजिस्ट्री में शामिल होकर इस तकनीक के भविष्य को आकार दे सकते हैं।”

विज्ञापन
FDA approves Neuralink's chip even disabled people will be able to speak
Neuralink - फोटो : Neuralink/YT

    विस्तार

    Neuralink:

    Elon Musk की ब्रेन-चिप कंपनी Neuralink को एक बड़ी सफलता मिली है। अमेरिकी एजेंसी FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ने Neuralink को 'ब्रेकथ्रू डिवाइस डेजिग्नेशन' प्रदान किया है, जो ऐसे मेडिकल डिवाइसेज को दिया जाता है जो जानलेवा बीमारियों के इलाज या निदान में मदद करते हैं।

    कंपनी ने X (पहले ट्विटर) पर घोषणा की कि यह नई चिप गंभीर भाषण-अक्षम (speech-impaired) लोगों के लिए संवाद बहाल करने का काम करेगी यानी जो लोग किसी बीमारी या एक्सिडेंट की वजह से बोलने में समक्ष नहीं हैं, वे भी इस चिप की मदद से बोल सकेंगे। यह ALS, स्ट्रोक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, सेरेब्रल पाल्सी, मल्टीपल स्केलेरोसिस और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से प्रभावित लोगों की मदद करेगी।

    विज्ञापन

    Neuralink ने बताया कि इसके ह्यूमन ट्रायल्स जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से इस मिशन में भाग लेने की अपील की, “यदि आप या आपके किसी प्रियजन ने बोलने की क्षमता खो दी है, तो आप हमारे पेसेंट रजिस्ट्री में शामिल होकर इस तकनीक के भविष्य को आकार दे सकते हैं।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें