Alert: फोन चार्जिंग की यह एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी, FBI ने दी चेतावनी
वैसे जब डिवाइस की बैटरी कम होती है तो सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन का उपयोग आकर्षक लगता है, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञ कई वर्षों से इस जोखिम के बारे में चिंता व्यक्त करते आए हैं। 2011 में शोधकर्ताओं ने इस समस्या को "जूस जैकिंग" नाम दिया था।

विस्तार
यदि आप भी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी अन्य सार्वजनिक जगहों पर लगे चार्जिंग प्वाइंट पर अपने फोन या लैपटॉप को चार्ज करते हैं तो आपके लिए एक चेतावनी है। FBI ने लोगों को सार्वजनिक फोन चार्जिंग स्टेशनों का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी है। FBI के मुताबिक मैलवेयर से बचाने के लिए यह सुझाव दिया गया है।
FBI ने एक पोस्ट करते हुए कहा है कि मॉल और हवाई अड्डों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाले USB चार्जिंग स्टेशन का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा मैलवेयर और जासूसी सॉफ्टवेयर फैलाने के लिए किया जा सकता है। FBI ने अपने पोस्ट में सुझाव दिया, "अपना चार्जर और USB केबल साथ लेकर चलें और एक इलेक्ट्रिकल आउटलेट का उपयोग करें।"