iPhone 16 Review: क्यों खरीदना चाहिए और क्यों नहीं खरीदना चाहिए यह नया आईफोन?

प्रदीप पाण्डेय
Sun, 20 Oct 2024 10:16 AM IST
सार

भारत में iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं आईफोन 16 के टॉप वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपये है। iPhone 16 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं और कुछ फोटोज सैंपल देखते हैं....

विज्ञापन
iPhone 16 review in hindi price in India specifications camera sample and more
iPhone 16 Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल के नए आईफोन की बिक्री भारत समेत दुनियाभर के बाजार में शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर से iPhone 16 सीरीज के चारों फोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max से खरीदे जा सकते हैं। भारत में iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं आईफोन 16 के टॉप वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपये है। iPhone 16 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं और कुछ फोटोज सैंपल देखते हैं...

    iPhone 16 Review: क्यों खरीदना चाहिए और क्यों नहीं खरीदना चाहिए यह नया आईफोन?

    iPhone 16 Review: स्पेसिफिकेशन

    कलर वेरियंट:

    ब्लैक, पिंक, व्हाइट, टील, अल्ट्रामरीनडिस्प्ले:6.1 इंच Super Retina XDR OLEDडिस्प्ले का रिफ्रेश रेट:60Hzपीक ब्राइटनेस:2,000 निट्सग्लास प्रोटेक्शन:फ्रंट और बैक पैनल पर सेरेमिक शील्ड (2), एल्यूमीनियम फ्रेमस्टोरेज वेरियंट:128GB, 256GB, 512GBप्रोसेसर:A18रियर कैमरा:48MP+12MPफ्रंट कैमरा:12MPबैटरी और चार्जिंग:22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 30W चार्जर से 30 मिनट में 30%वजन:170 ग्रामआईपी रेटिंग: IP68

    विज्ञापन

    iPhone 16 Review: डिजाइन

    iPhone 16 Review
    iPhone 16 Review - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 16 को Black, White, Pink, Teal, Ultramarine कलर में पेश किया गया है। अल्ट्रामरीन को पहली बार पेश किया गया है। हमारे पास ब्लैक वेरियंट है। iPhone 16 सीरीज के साथ एपल ने स्टीकर देना बंद कर दिया है। फोन के साथ एल्यूमीनियम फ्रेम डिजाइन मिलती है। फ्रंट और बैक में सेरेमिक शील्ड की नई जेनरेशन की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन का कुल वजन 170 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iPhone 16 Review: क्यों खरीदना चाहिए और क्यों नहीं खरीदना चाहिए यह नया आईफोन?

    बैक कैमरे की डिजाइन को बदला गया है। एपल का कहना है कि दो लेंस के साथ बेहतर वीडियोग्राफी के लिए कैमरे की नई पोजिशन बेस्ट है। राइट साइड में पावर बटन के ठीक नीचे आपको कैमरा कंट्रोल बटन मिलता है जिसका इस्तेमाल आप Exposure, Depth, Zoom, कैमरे को ऑन करने, Styles और Tone के लिए कर सकते हैं। लेफ्ट में आपको एक्शन बटन मिलता है जिसे आप साइलेंट, कैमरा, फोकस, फ्लैश लाइट आदि के लिए सेट कर सकते हैं।

    iPhone 16 Review: क्यों खरीदना चाहिए और क्यों नहीं खरीदना चाहिए यह नया आईफोन?

    iPhone 16 Review: डिस्प्ले

    iPhone 16 Review
    iPhone 16 Review - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जो कि OLED पैनल है। फोन के साथ कर्व्ड कॉर्नर और डिजाइन मिलती है। फोन के साथ डायनेमिक आईलैंड भी मिलता है जिसे पहली बार iPhone 14 Pro मॉडल के साथ पेश किया गया था। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस निट्स है और इस पर फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट की कोटिंग भी है। तो डिस्प्ले पर उंगलियों के निशान बहुत कम आएंगे। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।

    iPhone 16 Review: क्यों खरीदना चाहिए और क्यों नहीं खरीदना चाहिए यह नया आईफोन?

    iPhone 16 के साथ ब्राइट और स्मूद स्क्रीन मिलती है, लेकिन 120Hz का रिफ्रेश रेट नहीं मिलता है। वैसे तो एपल का कहना है कि रिफ्रेश रेट का कोई खास मतलब नहीं है बल्कि यूजर्स एक्सपेरियंस अच्छा होना चाहिए, हालांकि रियल यूज में हाई रिफ्रेश का फर्क पड़ता है। यदि आप हाई फ्रेम वाले गेम खेलते हैं तो आपको इसकी जरूरत पड़ेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें