Father's Day 2020: Google ने बनाया खास डूडल, ऐसे भेजें अपने पिता को वर्चुअल कार्ड

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 21 Jun 2020 09:47 AM IST
सार
विज्ञापन
Father's Day 2020 google make special doodle now you can send virtual cards to your father
GOOGLE DOODLE - फोटो : google

    विस्तार

    आज पूरे विश्व में फदर्स दे (Father's Day 2020) मनाया जा रहा है। इस खास अवसर को ध्यान में रखकर दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने एक स्पेशल डूडल बनाया है। यूजर्स इस डूडल के जरिए वर्चुअल कार्ड बनाकर अपने पिता को भेज सकते हैं। वहीं, यह डूडल उस वक्त की याद दिलाता है, जब इस तरह के मौकों पर हाथ से कार्ड्स बनाए जाते थे।

    • अगर आप भी अपने पिता के लिए कार्ड बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले गूगल के डूडल पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक विंडो नजर आएगी, जहां आपको कार्ड बनाने के लिए छोटे दिल, डोनट्स और समुद्री घोड़े जैसी चीजें मिलेंगी।
    • इनमें से अपनी पसंद की चीजों को चुनें और अपने हिसाब से विंडो में खाली स्थान पर प्लेस कर दें।
    • इतना करने के बाद आपका कार्ड तैयार हो जाएगा। इसे आप ई-मेल, फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए अपने पिता भेज सकते हैं।

    फदर्स डे पर बनाया गया यह गूगल का आठवां डूडल है। सन 1910 में पहली बार वॉशिंगटन में फदर्स डे मनाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉशिंगटन के स्पोकन शहर में रहने वाली लड़की सोनोरा डॉड ने फदर्स डे की शुरुआत की थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें