बदलने वाला है ios का नाम, WWDC में हो सकता है नए नाम iPhoneOS का एलान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 Jun 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Apple likely to rename its iOS to iPhoneOS this year in wwdc 2020
iphone 11 - फोटो : amar ujala

    एपल का वर्ल्ड वाइड डेवपलर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) इस साल 22 जून को ऑनलाइन आयोजित होने जा रहा है। यह पहला मौका है हर साल होने वाला एपल का डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन आयोजित होगा। खास बात यह है कि 22 जून को आयोजित होने वाले एपल के इस कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के डेवलपर्स फ्री में हिस्सा ले सकेंगे।

    इस कॉन्फ्रेंस में एपल एक बहुत बड़ा एलान करने वाला है। खबर है कि एपल आईफोन और टैब के ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस का नाम बदलने वाला है। एपल के आईओएस का नया नाम आईफोनओएस हो सकता है। नए नाम की घोषणा WWDC में हो सकती है। इसकी जानकारी एक टिप्स्टर ने दी है।

    विज्ञापन

    बता दें कि ऑरिजनल आईफोन आईओएस साल 2007 में लॉन्च हुआ था। उसके बाद से हर साल WWDC में नए आईओएस की घोषणा होती रही, लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि एपल ओएस समेत कई चीजों की रि-ब्रांडिंग करने की तैयारी में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन के ओएस का नाम आईफोनओएस होगा, वहीं आईपैड के ओएस को आईपैडओएस कहा जाएगा। फिलहाल दोनों ओएस को आईओएस कहा जाता है। बता दें कि इस वक्त दुनिया में करीब 1.5 बिलियन लोग आईओएस डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं।

    iOS 14 को लेकर लीक रिपोर्ट्स

    आईओएस 14 की लॉन्चिंग WWDC में होने वाली है। कहा जा रहा है कि आईओएस 14 में थर्ड पार्टी एप्स का भी सपोर्ट दिया जाएगा जो कि फिलहाल नहीं है। इस साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि नए आईओएस में यूजर्स डिफॉल्ट रूप से किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें