Covid 19: अमेरिका में फिर से बंद हो रहे हैं एपल के कुछ स्टोर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 Jun 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Apple to Shut Some US Stores Again Due to Rising Coronavirus Cases
APPLE STORE - फोटो : amar ujala

    अमेरिका में एपल के कुछ स्टोर्स फिर से अस्थायी तौर पर बंद हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा, एरिजोना, दक्षिण कोरोलिना और उत्तर कोरोलिना के कुछ स्टोर्स अस्थायी तौर पर बंद होंगे। अमेरिका में बढ़ते संक्रमण के कारण एपल ने यह फैसला लिया है। इन स्टोर्स के बंद होने की घोषणा के कारण एपल के शेयर में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

    अमेरिका में संक्रमण का मामला 20 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है और 1,18,396 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मई में एपल के रिटेल के चीफ ने कहा था कि स्टोर्स को धीरे-धीरे खोला जा रहा है लेकिन संक्रमण की स्थिति को देखकर इन्हें दोबारा बंद भी किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    अमेरिका में संक्रमण का मामला 20 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है और 1,18,396 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मई में एपल के रिटेल के चीफ ने कहा था कि स्टोर्स को धीरे-धीरे खोला जा रहा है लेकिन संक्रमण की स्थिति को देखकर इन्हें दोबारा बंद भी किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल आईफोन iPhone se 2020 को भारत में मैन्युफैक्चर करेगा। भारत में आईफोन मैन्युफैक्चर होने से कंपनी को भी फायदा होगा कि उसे 20 फीसदी आयात शुल्क नहीं देना होगा।

    एपल ताइवान के मैन्युफैक्चरर विस्ट्रोन (Wistron) से इसके लिए बात कर रहा है ताकि भारत में आईफोन एसई 2020 के प्रोडक्शन के लिए पार्ट्स उपलब्ध कराए जा सकें। साल 2017 में ही एपल ने भारत में आईफोन के कुछ मॉडल्स को मैन्युफैक्चर करना शुरू किया था।

    उसके बाद साल 2019 में एपल ने आईफोन XR का प्रोडक्शन भारत में शुरू किया था। द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने से एपल के चीन के सप्लायर को iPhone SE (2020) के पार्ट्स को ताइवान की कंपनी Wistron को सप्लाई करने को कहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें