Delegated Payments: आपके UPI अकाउंट से कोई और भी कर सकेगा पेमेंट, जल्द मिलेगी सुविधा
रिजर्व बैंक ऑप इंडिया (RBI) ने डेलिगेट्स पेमेंट्स (Delegated Payments) को लेकर सुझाव दिया है जिसके बाद आपके UPI अकाउंट से कोई और भी पैसे खर्च कर सकेगा और पेमेंट कर सकेगा।

विस्तार
आमतौर पर UPI पेमेंट आप और हम निजी तौर पर करते हैं। किसी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल उसकी इजाजत से कोई दूसरा तो कर सकता है लेकिन UPI के साथ ऐसा नहीं है, लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑप इंडिया (RBI) ने डेलिगेट्स पेमेंट्स (Delegated Payments) को लेकर सुझाव दिया है जिसके बाद आपके UPI अकाउंट से कोई और भी पैसे खर्च कर सकेगा और पेमेंट कर सकेगा।
दरअसल यह एक नई सुविधा है जिसके तहत किसी अन्य के UPI अकाउंट को कोई और मैनेज कर सकेगा। यह ठीक वैसा है कि आपने किसी अन्य को अपने सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस दे दिया हो। बहुत ही आसान शब्दों में कहें तो आपके UPI अकाउंट का मास्टर एक्सेस आपके पास होगा और आप पेमेंट के लिए किसी और को भी अकाउंट का एक्सेस दे सकेंगे।
मतलब एक बैंक अकाउंट को दो लोग इस्तेमाल कर सकेंगे। आप चाहें तो घर के किसी सदस्य या फिर किसी को भी जिसे आप चाहें एक्सेस दे सकेंगे, हालांकि इसे अभी लागू नहीं किया गया है और विस्तार से जानकारी भी नहीं दी गई है।
- ChatGPT: कंपनी ने किया बड़ा एलान, अब यूजर्स फ्री में बना सकेंगे AI इमेज, यह है तरीका
- Instagram Update: मेटा ने रिलीज किया अब तक सबसे बड़ा अपडेट, एक साथ अपलोड कर सकेंगे 20 फोटो
- Jimeng AI: टिकटॉक वाली कंपनी ने लॉन्च किया टेक्स्ट टू वीडियो टूल, ओपनएआई के सोरा से होगी टक्कर
- Airtel- Jio के सबसे सस्ते प्लान, अनलिमिटेड डाटा 99 रुपये में