Cyber Fraud: कस्टम अधिकारी बन ठगों ने रिटायर्ड MD को लगाया 4.8 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Mar 2024 11:31 AM IST
सार

। अब साइबर ठगों ने 67 साल के एक पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर को अपना शिकार बनाया है। फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगों ने एमडी साहब से 4.80 करोड़ ठग लिए हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में...

विज्ञापन
Fake gov official cheated Ex MD of multinational firm of Rs 4.8 crore by online scam
Courier Scam - फोटो : istock

    विस्तार

    सरकार हर दिन लोगों को तरह-तरह के स्कैम के बारे में अलर्ट कर रही है लेकिन लोगों की हालत 'शिकारी आएगा, दाना डालेगा, लोभ से उसमें फंसना नहीं' जैसी हो गई है। लोग दूसरे को आगाह कर रहे हैं, लेकिन खुद ही जाल में फंस जा रहे हैं। अब साइबर ठगों ने 67 साल के एक पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर को अपना शिकार बनाया है। फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगों ने एमडी साहब से 4.80 करोड़ ठग लिए हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में...

    पूरा मामला मुंबई के ठाणे का है जहां मल्टीनेशनल कंपनी के एक पूर्व एमडी पर ठगों ने पहले मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की धमकी दी। उसके बाद उनसे 4.80 करोड़ रुपये ठग लिए। इस मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन

    ठगों ने एमडी को कॉल करके खुद को केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बताया। ठगों ने एमडी से कहा कि उन्होंने ताइवान के रास्ते में एक प्रमुख कूरियर कंपनी के सीमा शुल्क कार्यालय में एक पार्सल रोका है, जिसमें एमडीएमए, नौ एक्सपायर्ड पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड सहित कुछ प्रतिबंधित सामान हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें