Gemini AI: एआई टूल ने पीएम मोदी पर की ऐसी टिप्पणी, गूगल को मांगनी पड़ी माफी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Mar 2024 04:46 PM IST
सार

एक ओर जहां Gemini AI की गलतियों की वजह से गूगल को माफी मांगना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से भी इस्तीफा मांगा जा रहा है। Gemini AI की गलतियों को लेकर गूगल ने भारत सरकार से माफी मांगी है।

विज्ञापन
Google apoligize for AI Chatbot Gemini mistake on PM Narendra modi
Google Gemini - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल के सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) Gemini AI ने गूगल की सबसे ज्यादा फजीहत कराई है। एक ओर जहां Gemini AI की गलतियों की वजह से गूगल को माफी मांगना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से भी इस्तीफा मांगा जा रहा है। Gemini AI की गलतियों को लेकर गूगल ने भारत सरकार से माफी मांगी है।

    दरअसल एक यूजर ने गूगल के एआई चैटटूल जेमिनी से पूछा था कि क्या नरेंद्र मोदी फासीवादी हैं? इस सवाल के जवाब में जेमिनी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता हैं। उन पर ऐसी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया गया है। कुछ विशेषज्ञों ने इसे फासीवादी बताया है। ये आरोप कई पहलूओं पर आधारित हैं। इसमें भाजपा की हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा भी शामिल है।'

    विज्ञापन

    गूगल जेमिनी पर पक्षपात का भी आरोप लगा है, क्योंकि जेमिनी ने मोदी को फासीवादी कहा, जबकि यही सवाल जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप औ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बारे में पूछा गया तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें