अमर उजाला
Tue, 5 March 2024
आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फरवरी 2024 में WhatsApp में आए सभी फीचर्स की जानकारी देंगे।
अब आप किसी ग्रुप या पर्सनल चैट के मैसेज को तारीख के हिसाब से सर्च कर सकेंगे। WhatsApp का यह अपडेट रोलआउट हो गया है।
WhatsApp ने अब मल्टी अकाउंट का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। अब आप एक ही फोन, एक ही एप में दो अकाउंट यूज कर सकेंगे।
WhatsApp ने एक साथ चार टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल पेश किए हैं जिनमें बुलेट, नंबर्स, ब्लॉक और इनलाइन शामिल हैं।
WhatsApp के नए अपडेट के बाद आप किसी की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे, हालांकि यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें