Coronavirus: Airtel Digital TV का खास ऑफर, यूजर्स मुफ्त में देख सकेंगे ये खास चैनल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Apr 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Airtel Digital TV offers 4 plateform service channel free to users know all in detail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    लॉकडाउन को ध्यान में रखकर एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल डिजिटल टीवी के ग्राहक 14 अप्रैल तक 4 प्लेटफॉर्म चैनल मुफ्त में देख पाएंगे। इससे पहले टाटा स्काई और डिश टीवी ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह का ऑफर पेश किया था। तो आइए जानते हैं एयरटेल के इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल के पास इस समय 30 वैल्यू एडेड चैनल हैं, जिसमें से कुछ चैनल को यूजर्स के लिए फ्री कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स के लिए 14 अप्रैल तक LetsDance, AapkiRasoi, Airtel SeniorsTV और Airtel CuriosityStream 14 प्रीमियम चैनल मुफ्त में उपलब्ध हैं। वहीं, Airtel CuriosityStream चैनल को 419 नंबर, LetsDance चैनल को 113 नंबर, Aapki Rasoi चैनल को 407 नंबर और Airtel SeniorsTV चैनल को 323 नंबर पर देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    एयरटेल डिजिटल टीवी प्लेटफॉर्म सर्विस चैनल के मामले में टाटा स्काई और डिश टीवी से बहुत आगे है। इस समय एयरटेल के प्लेटफॉर्म पर Airtel Digital TV is offering exclusive channels like Airtel CuriosityStream, Airtel ShortsTV, GoodLife, The Horror TV, Telugu Talkies, Spotlight, Let’s Dance, Hollywood Dairies, Fitness Studio, Miniplex, IMusic, Sadabahar, OM Shakti, IKID जैसे चैनल उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें