Facebook अमेरिकी मतदाताओं को करेगा जागरूक, नहीं हटाएगा Trump की गलत जानकारियां

अजय वर्मा
पीटीआई, नई दिल्लीअजय वर्मा
Wed, 17 Jun 2020 10:53 AM IST
सार
विज्ञापन
Facebook will make American voters aware will not remove wrong information of Trump all you need to know
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

    विस्तार

    फेसबुक अमेरिकी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने और उन्हें आधिकारिक जानकारी मुहैया कराने के लिए व्यापक स्तर पर एक अभियान चलाने जा रहा है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं को गलत जानकारियां साझा करने से रोकने का उसका कोई इरादा नहीं है। अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

    इसे भी पढ़ें: Detel ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता इंफ्रारेड थर्मामीटर

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक 'वोटिंग इन्फोर्मेशन सेंटर' (मतदान जानकारी केंद्र) खोलने जा रही है, जिसमें मतदान के लिए पंजीकरण की जानकारी, मतदान केंद्रों और मेल के जरिए मतदान आदि की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग और स्थानीय चुनाव अधिकारियों से जानकारी हासिल की जाएगी। यह ‘वोटिंग इन्फोर्मेशन सेंटर’ का विकल्प लोगों को बुधवार से उनकी 'फेसबुक न्यूज फीड' में दिखेगा और थोड़े समय बाद इसे इंस्टाग्राम पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन

    कंपनी ने कोविड-19 संबंधी जानकारी मुहैया कराने के लिए भी इस साल एक ऐसा ही 'कोराना वायरस इन्फोर्मेशन सेंटर' शुरू किया था। गौरतलब है कि फेसबुक और उसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग मेल से होने वाले मतदान को लेकर ट्रंप द्वारा साझा की गई गलत जानकारी ना हटाने को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। कई लोगों ने तो इसे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा भी करार दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जुकरबर्ग ने इस माह की शुरुआत में कहा था कि 'मुझे पता है कि कई लोग इस बात से नाराज हैं कि हमने राष्ट्रपति की पोस्ट नहीं हटाई, लेकिन हमारी स्थिति यह है कि हमें यथासंभव अभिव्यक्ति को सक्षम बनाना चाहिए', जब तक कि यह किसी विशिष्ट खतरे का कारण ना हो। 'यूएसए टूडे' के एक लेख में मंगलवार को जुकरबर्ग ने एक बार फिर यह बात दोहराई।

    इसे भी पढ़ें: साउंडकोर ने भारत में पेश किया नया ब्लूटूथ ईयरपॉड, 40 घंटे तक चलेगी बैटरी

    उन्होंने लिखा, 'मेरा मानना है कि नेताओं को जवाबदेह ठहराने का सबसे अच्छा तरीका मतदान है। मेरा मानना है कि हमें विश्वास करना चाहिए कि मतदाता अपना निर्णय स्वयं ले पाएंगे।'उन्होंने कहा, 'इसलिए मेरा मानना है कि हमें मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के महत्वाकांक्षी प्रयास करते हुए अपने मंच को अभिव्यक्ति के लिए जितना संभव हो सके, उतना खुला रहना चाहिए।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें