वर्क फ्रॉम होम: पश्चिम बंगाल सरकार ने कर्मचारियों को ट्रैक करने के लिए बनाया खास सॉफ्टवेयर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jun 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Government Introduces Software to Keep Track of Staff Working From Home
work from home - फोटो : Pixabay

    संक्रमण से बचने के लिए दुनिया के कई देशों के लाखों लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में घर से काम कर रहे लोगों को ट्रैक करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक खास सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। पश्चिम बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रायल के तौर पर वित्त विभाग इस तरह के एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहा है।

    अधिकारी ने बताया, 'यदि ट्रायल सफल रहता है तो इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल अन्य विभाग में भी किया जाएगा। राज्य के कर्मचारियों को दफ्तर के समय का दुरुपयोग यह सोचकर नहीं करना चाहिए, वह घर पर हैं तो उनपर किसी की नजर नहीं है।'

    विज्ञापन

    उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर में काम शुरू करने से पहले लॉगिन करना होगा। इसके बाद संबंधित विभाग अपने कर्मचारियों पर नजर रखेगा और उनके काम को मॉनिटर करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि घर से काम के दौरान भी ऑफिस के काम में कोई रुकावट आए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने कहा था कि रोटेशन के आधार वे सभी कर्मचारी ऑफिस आएंगे जिनमें किसी प्रकार की किसी बीमारी के लक्षण नहीं हैं। यदि किसी को हल्का बुखार, कफ या सर्दी है तो उन्हें ऑफिस आने की कोई जरूरत नहीं है।

    इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में रह रहे कर्मचारियों को ऑफिस जाने की अनुमति नहीं है। राज्य सरकार ने वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वीडियो कॉलिंग के जरिए मीटिंग का सुझाव दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें