फेसबुक ला रहा है ऐसी टेक्नोलॉजी, आप सोचेंगे और हो जाएगा टाइप

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Apr 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Facebook is working on brain computer interfaces technology building 8 f8
facebook

    फेसबुक एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है जिसके बारे में जानकार आप कहेंगे मार्क जुकरबर्ग तुस्सी ग्रेट हो। जी हां, फेसबुक एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है कि आप सोचेंगे और मैसेज टाइप हो जाएगा।

    दरअसल फेसबुक कई सालों से सिक्रेट Building 8 पर काम कर रहा था जिस पर से बुधवार को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 के दूसरे दिन पर्दा हटाया। इस तकनीक का नाम ब्रेन कंप्यूटर इंटरपेस दिया गया है। कॉन्फ्रेंस में मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि वह दिन दूर नहीं जब आप दिमाग के जरिए बातचीत कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    यह तकनीक 100 शब्द प्रतिमिनट की स्पीड से टाइप कर सकेगी। इस प्रोजेक्ट की हेड रेगिना डुगन ने बताया कि ब्रेन स्कैन करने के लिए ऑप्टिकल इमेज का यूज किया जाएगा जिसकी मदद से दिमागी हलचल को टेक्स्ट में बदला जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें एक महिला सिर्फ सोच रही है और शब्द स्क्रीन पर अपने आप टाइप हो रहे हैं। इसके अलावा फेसबुक और भी कई तकनीक पर काम कर रहा है उनमें से स्किन तकनीक भी एक है। स्किन टेक्नोलॉजी की मदद से आप अपने स्किन के जरिए सुन सकते हैं। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो सुनने के लिए अब कान की जरूरत नहीं होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें