Facebook ने खास फीचर किया लॉन्च, अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल कर सकेंगे लॉक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 21 May 2020 12:34 PM IST
सार
विज्ञापन
Facebook launched new profile lock feature for Indian users know in detail
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

    विस्तार

    दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने भारतीय यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम प्रोफाइल लॉक है। इस फीचर के जरिए भारतीय यूजर्स अपनी फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कर सकेंगे। इस फीचर की खास बात है कि यूजर की प्रोफाइल मौजूदा दोस्तों के अलावा कोई भी अन्य यूजर्स नहीं देख पाएंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि अगले हफ्ते से भारतीय यूजर्स इस फीचर का उपयोग कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    फेसबुक प्रोफाइल लॉक फीचर

    फेसबुक का लेटेस्ट फीचर बेहद शानदार है। इस फीचर के एक्टिवेट होने से कोई भी अन्य फेसबुक यूजर आपकी प्रोफाइल फोटो को ही देख पाएगा। इसके अलावा यूजर्स आपके अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट को भी नहीं देख पाएंगे। हालांकि, आपकी प्रोफाइल में जो यूजर्स जुड़े हैं, वह ही उस पोस्ट को देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Apple और Google ने साथ मिलकर कोविड-19 ट्रेसिंग तकनीक को किया लॉन्च, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    प्रोफाइल पिक्चर गार्ड फीचर को किया था लॉन्च

    आपको बता दें कि फेसबुक ने इससे पहले प्रोफाइल पिक्चर गार्ड फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए आप अपनी प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित रख सकते हैं। इस फीचर के एक्टिवेट होने से फेसबुक के अन्य यूजर्स आपकी प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड या फिर उसे कहीं भी शेयर नहीं कर पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें