Honor 9X Pro स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 21 May 2020 11:26 AM IST
सार

Honor 9X Pro की आज है पहली सेल3,000 रुपये का मिलेगा डिस्काउंटऑनर 9एक्स प्रो में मिली है 4,000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
Honor 9X Pro smartphone first sale today know price offers and specs in detail
Honor 9X Pro - फोटो : TheSheenBlog / twitter

    विस्तार

    टेक कंपनी ऑनर (Honor) के लेटेस्ट स्मार्टफोन 9एक्स प्रो (Honor 9X Pro) की आज पहली सेल है। ग्राहकों को ऑनर 9एक्स प्रो स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर शानदार डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही की जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने 9एक्स प्रो को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा था।

    इसे भी पढ़ें: Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन आज भारत में देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत

    Honor 9X Pro की कीमत

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और Phantom ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Honor 9X Pro पर मिलने वाले ऑफर्स

    ऑनर 9एक्स प्रो की आज पहली सेल कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। फिलहाल, यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor 9X Pro की स्पेसिफिकेशन

    ऑनर 9एक्स प्रो में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 810 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पर आधारित EMUI 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    Honor 9X Pro का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें: Apple और Google ने साथ मिलकर कोविड-19 ट्रेसिंग तकनीक को किया लॉन्च, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Honor 9X Pro की बैटरी

    ऑनर ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें