12 साल का हुआ Android, बिना हेडफोन जैक और टच के लॉन्च हुआ था पहला फोन
1. दुनिया का सबसे पसंदीदा मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम
2. पहला एंड्रॉयड फोन HTC Dream
3. भारत का पहला एंड्रॉयड फोन HTC Magic, कीमत 30,000 रुपये
4.HTC Magic में सिर्फ 288MB रैम था, डिस्प्ले 3.2 इंच
5. एंड्रॉयड के लोगों को गूगल बगड्रॉयड के नाम से जानता है।
6. जून 2019 तक गूगल प्ले-स्टोर पर एंड्रॉयड एप्स की संख्या 2,864,437

विस्तार
आज यानी 5 नवंबर 2019 को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 12 साल का हो गया है। सबसे पहले एंड्रॉयड को एंड्रॉयड Inc ने तैयार किया, लेकिन 2005 में गूगल ने इसे खरीद लिया और 2007 में इसे पहली बार पेश किया गया था, हालांकि इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग 23 सितंबर 2008 को हुई थी। लॉन्चिंग के बाद आज 2019 में एंड्रॉयड का 10वां वर्जन कई मौजूदा स्मार्टफोन में है। एंड्रॉयड 10 को इसी साल तीन सितंबर 2019 को लॉन्च किया गया।
गूगल के को-फाउंडर्स ने पेश किया दुनिया का पहला एंड्रॉयड फोन

23 सितंबर 2008 को गूगल के को-फाउंडर्स सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन लांच किया था। पहले एंड्रॉयड फोन का नाम G1 था जिसकी कीमत 399 डॉलर यानि करीब 28,997 रुपये थी। अन्य बाजार में इसे फोन को एचटीसी ड्रीम भी कहा गया। इस फोन को गूगल, एचटीसी और टी-मोबाइल ने मिलकर तैयार किया था। तो आइए इस खास मौके पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे अनसुनी बातें जानते हैं।
एंड्रॉयड के वर्जन की लिस्ट और लॉन्चिंग का साल

एंड्रॉयड 1.0 (2008), एंड्रॉयड 1.5 कपकेक (2009), एंड्रॉयड 1.6 डोनट (2009), एंड्रॉयड 2.0 इक्लेयर (2009), एंड्रॉयड 2.2 फ्रायो (2010), एंड्रॉयड 2.3 जिंजरब्रेड (2010), एंड्रॉयड 3.0 हनीकॉम्ब (2011), एंड्रॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच (2011), एंड्रॉयड 4.1 जेलीबीन (2012), एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (2013), एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (2014),
एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो (2015), एंड्रॉयड 7.0 नूगट (2016), एंड्रॉयड 8.0 ओरियो (2017), एंड्रॉयड 9.0 पाई (2018), एंड्रॉयड 10 (2019)