Covid 19: अभी ऑफिस वापस नहीं लौटेंगे कर्मचारी, डेल्टा वेरियंट के कारण फेसबुक ने लिया फैसला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Aug 2021 01:05 PM IST
सार

फेसबुक के एक अधिकारी ने कहा है कि महामारी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने से पहले स्थिति को बारिकी से देखा जाएगा और कोई खतरा ना होने पर ही वापस बुलाने का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Facebook Delays Employees Return to Office Until Early 2022 Due to Surge in COVID 19
facebook - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वैसे तो कई बड़ी कंपनियों के कर्मचारी ऑफिस लौट रहे हैं लेकिन फेसबुक ने फिलहाल कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने का फैसला टाल दिया है। फेसबुक ने कर्मचारियों को ऑफिस ना बुलाने का फैसला कोरोना के डेल्टा वेरियंट के बढ़ते मामले के बाद लिया है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक अब 2022 में कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने के बारे में सोचा जाएगा।

    फेसबुक के एक अधिकारी ने कहा है कि महामारी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने से पहले स्थिति को बारिकी से देखा जाएगा और कोई खतरा ना होने पर ही वापस बुलाने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल आंकड़ों में हर रोज डेल्टा वेरियंट में इजाफा देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन

    फेसबुक, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया जाएगा जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को मास्क पहनना जरूरी होगा, भले ही उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज क्यों ना लग गए हों।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट का ऑफिस चार अक्तूबर से खुलने जा रहा है। वहीं अमेजन ने कहा है कि वह जनवरी तक इंतजार कर रहा है। पहले अमेजन ने कहा था कि सितंबर 2021 में दफ्तर खोले जाएंगे। गूगल ने हाल ही में वर्क फ्रॉम होम को 18 अक्तूबर तक बढ़ाया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें