Airtel vs Jio vs Vi: 56 दिनों की वैधता वाले प्लान, 168GB तक डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Aug 2021 10:36 AM IST
सार

कुल मिलाकर देखा जाए तो एयरटेल के प्लान में सबसे ज्यादा मिलता है। यदि आपको अधिक डाटा चाहिए तो एयरटेल का 56 दिनों वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
Airtel vs jio vs vi 56 Days Validity Prepaid Plans You Should Know About
Jio Airtel and Vi - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश में इस वक्त तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो शामिल हैं। ये तीनों कंपनियां समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर पेश करते रहती हैं। इस वक्त सभी कंपनियों के पास तमाम तरह के प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं, सीधे शब्दों में कहें तो लोगों की जरूरत के सभी प्लान बाजार में हैं, हालांकि प्री-पेड प्लान और उसके ग्राहकों की संख्या पोस्टपेड के मुकाबले काफी ज्यादा है। घर से काम करने वाले या फिर अधिक डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आमतौर पर 56 दिन या 84 दिन वाला रिचार्ज कराते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 56 दिनों की वैधता वाले कुछ प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे।

    Jio का 598 रुपये का प्लान

    जियो के पास 598 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जिसकी साथ 56 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा यानी कुल 112 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और एक साल के लिए Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    विज्ञापन

    Airtel का 558 रुपये का प्लान

    Airtel के इस प्लान का सीधा मुकाबला जियो के 598 रुपये वाले प्लान से है। एयरटेल के इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता भी 56 दिनों की है यानी आपको कुल 168 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडिया का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान में तीन महीने के लिए Apollo 24/7 सर्किल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ ही FASTag की खरीदारी पर 100 रुपये का कैशबैक भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया का 595 रुपये का प्लान

    वोडाफोन आइडिया के 595 रुपये वाले प्री-पेड प्लान की वैधता भी 56 दिनों की है और इसमें भी हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में विकेंड डाटा रोलओवर की भी सुविधा है। इस प्लान में ओटीटी के तौर पर एक साल के लिए Zee5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें