राइट टू रिपेयर की उठी मांग, फ्री में रिपेयर होंगे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप जैसे गैजेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Mar 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
European Union wants to introduce a right to repair for smartphones and tablets by 2021
Mobile Repair - फोटो : finsmes.com

    यदि आपको भी लगता है कि आपका स्मार्टफोन, टीवी और अन्य गैजेट कंपनियां फ्री में रिपेयर करें तो आपकी यह ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है, क्योंकि अब राइट टू रिपेयर यानी रिपेयर के अधिकार की बात होने लगी है। यूरोपियन यूनियन ने राइट टू रिपेयर प्लान की घोषणा की है जो कि साल 2021 से लागू होगा और इसके तहत मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और टीवी जैसे गैजेट शामिल होंगे।

    यदि राइट टू रिपेयर प्लान को लागू किया जाता है तो इसका बहुत फायदा बड़ा फायदा होगा। पहला फायदा यह होगा कि मोबाइल कंपनियां अपने फोन को रिसाइकल कर सकेंगी। दूसरा यह कि लोगों का रिपेयरिंग पर खर्च होने वाला मोटा पैसा बच जाएगा। साथ ही यदि यह प्रयोग सफल रहा तो साल 2025 तक इसे टेक्सटाइल, प्लास्टिक और पैकेजिंग पर भी इसे लागू किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसका एक पहलू यह भी है कि जब ग्राहकों को राइट टू रिपेयर का अधिकार मिलेगा तो मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां अपने प्रोडक्ट की बिल्ड क्वालिटी को लेकर भी गंभीर रहेंगी। ऐसे में अच्छे प्रोडक्ट्स बाजार में आएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्राहकों को राइट टू रिपेयर का अधिकार मिलने के बाद कंपनियां पुरानी डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए भी अच्छे ऑफर्स की पेशकश भी कर सकती हैं, हालांकि इस कानून को यूरोपियन मेंबर स्टेट्स और यूरोपियन पार्लियामेंट से हरी झंडी अभी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें