'रात 8.30 बजे बिजली काट दी जाएगी' इस मैसेज का रिप्लाई गलती से भी ना करें, हो सकता है भारी नुकसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Nov 2022 02:00 PM IST
सार

"अधिसूचना बिजली बोर्ड प्रिय उपभोक्ता आपकी बिजली काट दी जाएगी। आज रात 8.30 बजे बिजली कार्यालय से। क्योंकि आपका पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं हुआ था। कृपया तुरंत हमारे बिजली कार्यालय हेल्पलाइन से संपर्क करें 6289187282 धन्यवाद।"

विज्ञापन
Electricity Bill Scam This Message Asking You To Clear Your Bill Urgent Dont Fall For This
Electricity Bill Scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उसी तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड में भी इजाफा हो रहा है। कभी सोशल मीडिया के जरिए किसी को ठगा जा रहा है तो कभी सरकारी योजना के नाम पर। अब साइबर ठगों ने एक नया तरीका निकाला है। ये ठग लोगों को बिजली कनेक्शन काटे जाने का डर दिखाकर पैसे ऐंठ रहे हैं।

    एक मैसेज आजकल लोगों के पास खूब आ रहा है जिसमें लिखा है, "अधिसूचना बिजली बोर्ड प्रिय उपभोक्ता आपकी बिजली काट दी जाएगी। आज रात 8.30 बजे बिजली कार्यालय से। क्योंकि आपका पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं हुआ था। कृपया तुरंत हमारे बिजली कार्यालय हेल्पलाइन से संपर्क करें 6289187282 धन्यवाद।" यही मैसेज किसी के पास 9.30 बजे लिखकर भेजा जा रहा है और किसी के पास 7.30 बजे लिखकर।

    विज्ञापन
    'रात 8.30 बजे बिजली काट दी जाएगी' इस मैसेज का रिप्लाई गलती से भी ना करें, हो सकता है भारी नुकसान

    क्या वास्तव में बिजली विभाग की ओर से आ रहा है यह मैसेज?

    यदि आपके पास भी यह मैसेज आया है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इस तरह के मैसेज बिजली विभाग की ओर से नहीं, बल्कि साइबर चोरों की ओर से भेजे जा रहे हैं। इस तरह के मैसेज दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, मुंबई और कोलकाता जैसे तमाम राज्यों और शहरों के यूजर्स के पास भेजे जा रहे हैं। लोगों को फर्जी मैसेज के जरिए धमकाया जा रहा है। मैसेज के साथ आने वाले नंबर पर भूलकर भी कॉल ना करें, क्योंकि आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। अमर उजाला ने ऊपर दिए गए नंबर को जांचने के लिए कॉल किया तो नंबर बिजी आया और "कॉल यू लैटर" का मैसेज आया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ लोगों के पास Dear Customer Your electricity power will be disconnected Tonight at 9.30 pm from electricity office. because your pravious month bill was not update. Please immediately contact with our electricity officer 8984205621 Thank you. के भी मैसेज आ रहे हैं।

    आपके लिए जरूरी है कि इस तरह के कॉल या मैसेज का जवाब ना दें और ना ही अपनी कोई निजी जानकारी जैसे बैंक डीटेल इनके साथ शेयर करें, क्योंकि आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इस तरह के मैसेज को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी लोगों को अलर्ट किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें