वीवो ने Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया नया फोन, जानें सभी फीचर्स
Vivo Y76s (t1 version) में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS UI है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

विस्तार
वीवो ने घरेलू मार्केट में अपने नए फोन Vivo Y76s (t1) को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y76s (t1) के साथ 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में Dimensity 700 प्रोसेसर है। Vivo Y76s (t1) के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo Y76s को पिछले साल नवंबर में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया था।
Vivo Y76s (t1 version) की कीमत
Vivo Y76s (t1 version) की शुरुआती कीमत 1,899 चीनी युआन यानी करीब 21,800 रुपये है। Vivo Y76s (t1) को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में भी पेश किया है, हालांकि इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Vivo Y76s (t1 version) को डायमंड व्हाइट, गैलेक्सी व्हाइट और स्टेरी नाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
Vivo Y76s (t1 version) की स्पेसिफिकेशन
Vivo Y76s (t1 version) में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS UI है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Vivo Y76s (t1) की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।
Vivo Y76s (t1) का कैमरा
वीवो के इस पोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Vivo Y76s (t1) में 4100mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन का वजन 175 ग्राम है।
- Meta CEO: मार्क जकरबर्ग भी छोड़ने वाले हैं कंपनी, इस्तीफे की रिपोर्ट पर कम्युनिकेशन हेड ने क्या कहा?
- बड़ी डिस्प्ले और कॉलिंग फीचर के साथ Fire-Boltt की नई वॉच भारत में लॉन्च
- Zlade Ballistic Trimmer Review: पुरुषों के लिए एक बेस्ट ऑलराउंडर ट्रिमर
- WhatsApp के डेस्कटॉप चैट को भी कर सकेंगे लॉक, नया प्राइवेसी फीचर जल्द होगा लॉन्च