अब बिना ओटीपी के 2,000 रुपये तक का कर सकेंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

देश की ऑनलाइन कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म से 2,000 रुपये तक की पेमेंट के लिए वन टाइम पासर्वड यानी ओटीपी ऑथेंटिकेशन को खत्म करने वाली हैं। कंपनियों के इस कदम से ट्रांजेक्शन करना बहुत आसान हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने 2,000 रुपये तक की ओटीपी ऑथेंटिकेशन को पूरी तरह से हटा दिया है, जबकि स्विगी समेत ओला और उबर जैसी कंपनियां इसे अपनाने की तैयारी कर रही हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द ही सभी कंपनियां 2,000 रुपये तक की पेमेंट बिना ओटीपी के लेंगी।
इसे भी पढ़ें : Samsung नए नाम के साथ फोल्डेबल फोन को कर सकता है लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स
भारतीय रिजर्व बैंक से मिली थी मंजूरी
आरबीआई ने ऑनलाइन पेमेंट को आसान बनाने के लिए देश के बैंकों को ओटीपी ऑथेंटिकेशन को हटाने की मंजूरी दी थी। वहीं, पेटीएएम के वाइस प्रेजिडेंट पुनीत जैन का कहना था कि हमारी कंपनी बिना ओटीपी के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस सेवा को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के आकंडे हुआ जारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय मार्केट में 40 फीसदी ट्रांजेक्शन पेटीएम के जरिए होती है। आईआरसीटीसी से लेकर लाइफस्टाइल एप्स तक की पेमेंट के लिए पेटीएम सबसे बड़ा पेमेंट का जरिया बन गया है।
- BSNL यूजर्स को लगा बड़ा झटका, इन टैरिफ प्लांस की वैधता हुई कम
- Instagram ने यूजर्स के लिए जारी किया अपडेट, टिकटॉक एप जैसे फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट
- शाओमी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 का टीजर हुआ जारी, जल्द हो सकता है लॉन्च
- BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान किया पेश, मिलेगा 1,500 जीबी डाटा, देगा जियो को कड़ी टक्कर