Samsung नए नाम के साथ फोल्डेबल फोन को कर सकता है लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स

कई दिनों से सैमसंग (Samsung) अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में मशहूर टिपस्टर आइस युनिवर्स ने ट्विट कर जानकारी दी है कि सैमसंग के अगले लॉन्च होने वाले फोल्डेल फोन का नाम गैलेक्सी जेड फ्लिप (Samsung Galaxy Z Flip) होगा। हालांकि, अब तक कंपनी ने अगामी फोल्डेबल फोन के नाम, लॉन्चिंग तारीख और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले भी सैमसंग के इस फोन को लेकर कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली थी। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी के आने वाले फोल्डेबल फोन की संभावित फीचर्स के बारे में...
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगामी फोल्डेबल फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार कैमरे का सपोर्ट देगी। इसके अलावा यूजर्स को क्लैमशेल स्टाइल मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द इस डिवाइस को भारत समेत कई देशों में लॉन्च करेगी। वहीं, इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
सैमसंग 11 फरवरी के दिन 'Unpacked 2020' इवेंट आयोजित करने वाला है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में कई लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी एस 20 प्लस और एस 11 को उतारेगी और इन दोनों स्मार्टफोन्स में पांच कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 990 चिपसेट भी दिया जा सकता है।
सैमसंग ने इस फोन को चार जनवरी के दिन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। देखने में यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह ही है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
- Honor 9X के साथ स्मार्ट वॉच और बैंड आज होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Air Ok ने पेश किया आउटडोर एयर प्यूरीफायर, धूल के कणों को भी हटाने में है सक्षम
- Detel ने भारत में लॉन्च किया ब्लूटूथ स्पीकर Amaze, आठ घंटे चलेगी बैटरी!
- Zoook Upbeat Review: कितना दम है 999 रुपये वाले इस स्पोर्ट्स इयरफोन में?