BSNL यूजर्स को लगा बड़ा झटका, इन टैरिफ प्लांस की वैधता हुई कम

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने नए साल की शुरुआत में ग्राहकों को झटका देते हुए कई प्रीपेड प्लांस की वैधता को कम कर दिया है। इससे पहले भी कंपनी ने कई अन्य प्लांस में बदलाव किए थे, जो लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आए थे। वहीं, सूत्रों की मानें तो कंपनी ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए जल्द ही नए प्रीपेड प्लांस टेलीकॉम बाजार में उतारने वाली हैं। हालांकि, कंपनी ने नए प्लांस को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। तो चलिए जानते हैं किन प्रीपेड प्लांस की समय सीमा में बदलाव हुआ हैं...

इन प्रीपेड प्लांस की समय सीमा हुई कम
बीएसएनएल ने 75 और 74 रुपये वाले प्लान की वैधता को घटा कर 90 दिन कर दिया है। इससे पहले यूजर्स को इन दोनों प्लांस में 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी।

बीएसएनएल का 153 रुपये वाला प्लान हुआ अपडेट
कंपनी ने इस प्लान को अपडेट किया है। अब यूजर्स को इस पैक में एक जीबी डाटा और 90 दिनों की वैधता मिलेगी। इससे पहले उपभोक्ताओं को इसमें 1.5 जीबी डाटा और 180 दिनों की समय सीमा मिलती थी।