Betting App: दुबई से संचालित बेटिंग एप ने 800 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, मुख्य आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 09 Mar 2023 10:04 PM IST
सार

Betting App: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। लोगों को मोबाइल बेटिंग एप में अपना पैसा लगाने का लालच दिया गया था।

विज्ञापन
Dubai based betting app duped 800 people of crores Lookout Circular issued against accused
Betting App - फोटो : iStock

    विस्तार

    दुबई से संचालित एक बेटिंग एप (Betting App) के जरिए करीब 800 लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी एक ऑनलाइन फुटबॉल बेटिंग एप के जरिए की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अनुरोध पर आव्रजन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ एलओसी यानी लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

    बिहार का है आरोपी

    पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी में शामिल बेटिंग एप के आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम मोहम्मद सैफ है और वह बिहार का रहने वाला है और दुबई से काम कर रहा था। सैफ पर करीब 800 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। लोगों को मोबाइल बेटिंग एप में अपना पैसा लगाने का लालच दिया गया था, जिसमें निवेश पर प्रतिदिन तीन प्रतिशत रिटर्न का वादा किया गया था। उन्हें वेबसाइट/एप द्वारा बताए गए कुछ फुटबॉल मैचों पर सट्टा लगाने के लिए कहा गया था।

    विज्ञापन

    बीओआई ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

    ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अनुरोध पर अब ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (बीओआई) ने मोहम्मद सैफ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। बता दें कि इस तरह का सर्कुलर आरोपी की वांछित यात्रा करने वाले और आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए किया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें