Dish TV का दिवाली धमाका, सिर्फ इतने रुपये में देख सकेंगे हर महीने 260 से ज्यादा चैनल

भारत की दिग्गज चैनल प्रदाता कंपनी डिश टीवी (Dish TV) ने दिवाली के त्यौहार को ध्यान में रखकर फेस्टिव ऑफर रोल आउट किया है। इससे पहले डीटीएच और केबल टीवी को लेकर कई अहम जानकारी सामने आई थी। नए ऑफर के तहत अब डिश टीवी के ग्राहक किफायती कीमत में ज्यादा चैनल देख सकेंगे। तो आइए जानते है कि आपको डिश टीवी के इस प्लान में क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं।
डिश टीवी के दिवाली ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को दो वर्ष के लिए चैनल प्लान खरीदना होगा। साथ ही ग्राहकों को इस पैक में चैनल्स सस्ती कीमत में मिलेंगे। वहीं, कंपनी ने Entertainment SD पैन की 5,256 रुपये और Family Entertainment HD पैक की 7,126 रुपये कीमत के साथ मार्केट में उतारा है।
समय सीमा की बात करें तो दोनों प्लान की अवधि 24 महीने यानी 2 साल की है। ऐसे में आपको पहला पैक 219 रुपये और दूसरा पैक 299 रुपये प्रति माह में पड़ेगा। इसके अलावा डिश टीवी ने Family English SD को 7,800 रुपये और Family Cricket Pack SD पैक को 6,600 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा है। ग्राहकों को दोनों प्लान में 24 महीने की वैधता मिलेगी।
आपको बता दें कि डिश टीवी ने अपने साथ ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए हाइब्रिड सेट टॉप बॉक्स को 2,499 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था। इसके साथ ही दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने भी एक्सट्रीम सेट टॉप बॉक्स को लॉन्च किया था।
- BSNL के यूजर्स को अब रोजाना मिलेगा 3GB डाटा, ऐसे उठा सकेंगे इन प्लान का फायदा
- Flipkart दिवाली सेल में इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बड़ा Discount, ऐसे उठाएं शानदार डील्स का फायदा
- बिल गेट्स और जुकरबर्ग ने पूरी नहीं की है डिग्री, दान करते हैं करोड़ों डॉलर्स
- Jio अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 30 मिनट की कॉलिंग, ऐसे करें चेक