BSNL के यूजर्स को अब रोजाना मिलेगा 3GB डाटा, ऐसे उठा सकेंगे इन प्लान का फायदा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 13 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Bsnl Best Prepaid Plans Under Rs 500 Users Get Daily 3gb Data Know How To Grab It
bsnl

    सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने उपभोक्ताओं को लाभ पहुचाने के लिए नए प्रीपेड प्लान अक्सर पेश करती रहती हैं। इसके साथ ही कंपनी ने पुराने डाटा पैक्स भी अपडेट किए हैं। सूत्रों को मानें तो बीएसएनएल अपने इन रिचार्ज प्लान से गैर सरकारी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और जियो जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती देगा।

    वहीं, ग्राहकों को कंपनी के 500 रुपये की कीमत से कम डाटा प्लान में प्रतिदिन 3जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी। तो चलिए जानते है बीएसएनएल के इन प्रीपेड रिचार्ज पैक के बारे में...

    विज्ञापन

    उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें 250 लोकल और एसटीडी मिनट और 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है। वहीं, इस प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिनों की है। अगर ग्राहक 1.5 जीबी डाटा समय से पहले खत्म कर देतें हैं, तो उनकी डाटा स्पीड को कम कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीएसएनएल अपने ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में रोजाना 3 जीबी डाटा देगा। साथ ही उपभोक्ताओं को 250 लोकल और एसटीडी मिनट समेत 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस डाटा प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।

    इस डाटा प्लान की अवधि 54 दिनों की है। ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही 250 लोकल, एसटीडी और 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है। इसके अलावा EROS Now एप का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

    ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में प्रतिदिन 2.5 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी 250 मिनट लोकल और 100 एसएमएस की सुविधा देगी। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 64 दिनों की है।

    इस रिचार्ज प्लान की वैधता 90 दिनों की है। उपभोक्ताओं को इसमें रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, बीएसएनएल ग्राहकों को इस पैक में 250 मिनट लोकल, एसटीडी और 100 एसएमएस की सुविधा देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें