Flipkart दिवाली सेल में इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बड़ा Discount, ऐसे उठाएं शानदार डील्स का फायदा

दिग्गज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ग्राहकों की दिवाली खास बनाने के लिए शानदार सेल आयोजित की है। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale 2019) आज यानी रविवार 12 बजे से शुरू हो जाएगी। ग्राहकों को इस सेल इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन के प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स और डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, इस सेल में शाओमी, सैमसंग, वीवो और वनप्लस के स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दी गई हैं।

शॉपिंग साइट की बंपर सेल 13 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक चलेगी। दूसरी तरफ प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल शानिवार (12 अक्टूबर 2019) से शुरू हो गई थी। तो आइए जानते है किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

Google Pixel 3a XL
ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल के दौरान मात्र 34,999 रुपये में खरीद सकेंगे। गूगल ने इस फोन को 44,999 रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में उतारा था। फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं पिक्सल 3ए एक्सएल में 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की मिलेगी। इस फोन में डुअल सिम का सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक सिम ई-सिम होगा। बता दें कि भारत में रिलायंस जियो और एयरटेल ही ई-सिम की सुविधा देती हैं।
- बिल गेट्स और जुकरबर्ग ने पूरी नहीं की है डिग्री, दान करते हैं करोड़ों डॉलर्स
- Jio अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 30 मिनट की कॉलिंग, ऐसे करें चेक
- Vodafone ने सस्ता प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी डाटा और कॉलिंग के साथ 28 दिन की वैधता
- खुशखबरी : BSNL देगा 100 रुपये से कम में रोजाना 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग