आईटी इंजीनियरों के जख्मों पर डेलॉइट का मरहम: भारत में 50,000 लोगों को देगी नौकरी, ओरेकल ने 12,000 को निकाला
Deloitte Hiring In India:
आईटी सेक्टर में छंटनी के डर के बीच डेलॉयट ने उम्मीद की नई किरण जगाई है। जहां ओरेकल ने 12,000 भारतीयों को नौकरी से निकाला, वहीं डेलॉयट ने 50,000 नए पद भरने का फैसला किया है। कंपनी कर्मचारियों को AI की ट्रेनिंग देकर भविष्य के लिए तैयार करेगी।

विस्तार
हाल ही में ओरेकल की ओर से बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर सामने आई थी। कंपनी ने दुनियाभर में करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, जिनमें लगभग 12 हजार भारतीय शामिल थे। इस फैसले के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बड़ा कारण माना गया। इस खबर के बाद आईटी सेक्टर में अनिश्चितता का माहौल बन गया था। लेकिन इसी बीच डेलॉयट ने एक बड़ा ऐलान कर राहत दी है।
भारत में 50,000 लोगों को नौकरी देगा डेलॉयट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेलॉयट भारत में करीब 50 हजार लोगों को नौकरी देने की योजना बना रहा है। यह जानकारी कंपनी के साउथ एशिया सीओओ नितिन किनी के हवाले से सामने आई है। कंपनी खासतौर पर ऐसे लोगों को हायर करना चाहती है, जिन्हें AI का ज्ञान है या जो इस टेक्नोलॉजी के साथ काम करना जानते हैं।
AI बदल रहा है नौकरियों का स्वरूप
डेलॉयट का मानना है कि AI नौकरियों को खत्म नहीं कर रहा, बल्कि लोगों की भूमिका बदल रहा है। कंपनी का फोकस कर्मचारियों को हटाने के बजाय उन्हें नई स्किल्स सिखाने पर है। यानी आसान काम AI करेगा, जबकि जटिल काम इंसानों की निगरानी में AI के जरिए पूरे किए जाएंगे। इस रणनीति के जरिए कंपनी भविष्य के कामकाज को ध्यान में रखते हुए खुद को तैयार कर रही है।
कर्मचारियों को दी जा रही है AI ट्रेनिंग
डेलॉयट पहले ही अपने करीब 30 हजार कर्मचारियों को AI की ट्रेनिंग दे चुका है। इसके साथ ही कंपनी ने कई कर्मचारियों की भूमिका भी बदली है और उन्हें नई जिम्मेदारियों में शिफ्ट किया है। कंपनी अपने कर्मचारियों के विकास पर भी जोर दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डेलॉयट अपने राजस्व का करीब 9 प्रतिशत हिस्सा इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और क्षमता बढ़ाने में निवेश कर रहा है।
भारत को मिल रही खास प्राथमिकता
डेलॉयट के लिए भारत एक अहम बाजार बना हुआ है। कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा भारत में ही काम करता है। यही वजह है कि AI के दौर में भी कंपनी भारत में बड़े स्तर पर निवेश और भर्ती की योजना बना रही है।
- Silent Authentication: सिम बदलते ही बैंक अकाउंट होगा ब्लॉक, जानिए कैसे काम करेगा ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ सिस्टम
- Apple: एपल के इन MacBook और iPad को सोचसमझ कर खरीदें, खराब हुआ तो रिपेयर नहीं करेगी कंपनी
- घर में LPG हो गया खत्म तो घबराएं नहीं: गैस-इंडक्शन के बिना भी इन 3 किचन एप्लायंस में बना सकते हैं खाना
- Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: कौन है असली फ्लैगशिप किंग; कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसने मारी बाजी?