Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: कौन है असली फ्लैगशिप किंग; कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसने मारी बाजी?

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 03 Apr 2026 03:29 PM IST
सार

Samsung ने अपना नया Galaxy S26 लॉन्च कर दिया है, लेकिन क्या यह OnePlus 15 को टक्कर दे पाएगा? डिजाइन से लेकर कैमरा, बैटरी और कीमत तक, दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना में जानिए कौन देता है बेहतर फ्लैगशिप एक्सपीरियंस।

Samsung galaxy s26 vs oneplus 15 full features specs comparison which is better
Samsung Galaxy S26 Vs OnePlus 15 - फोटो : Samsung/OnePlus

    विस्तार

    Samsung Galaxy S26 और OnePlus 15 के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। Samsung ने S26 के साथ कुछ सुधार जरूर किए हैं, लेकिन क्या यह OnePlus 15 को हरा पाएगा? आइए आसान भाषा में समझते हैं दोनों फोन में कौन बेहतर वैल्यू ऑफर करता है।

    डिजाइन और डिस्प्ले

    Galaxy S26 में एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है। वहीं OnePlus 15 भी एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है, लेकिन इसमें खास Sandstorm कलर वेरिएंट में ज्यादा मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट फिनिश दी गई है। डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 पतला और हल्का है, इसलिए हाथ में पकड़ने में ज्यादा आरामदायक लगता है। वहीं डिस्प्ले में OnePlus 15 आगे निकलता है। इसमें बेहतर रेजोल्यूशन, हाई रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है।

    परफॉर्मेंस और गेमिंग

    Galaxy S26 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिप मिलती है।OnePlus 15 में सिर्फ Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है।परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन लगभग बराबर हैं। गेमिंग और मल्टीटास्किंग में आपको ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा।

    कैमरा में किसका दबदबा?

    Galaxy S26: 50+50+12MP ट्रिपल कैमराOnePlus 15: 50+50+50MP ट्रिपल कैमराकैमरा क्वालिटी में OnePlus 15 साफ तौर पर आगे है। इसमें डे-लाइट में ज्यादा डिटेल, बेहतर नाइट फोटोग्राफी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो शॉट्स ज्यादा क्लियर मिलते हैं।

    बैटरी और चार्जिंग

    Galaxy S26: 4300mAh बैटरीOnePlus 15: 7300mAh बैटरीबैटरी लाइफ में OnePlus 15 काफी आगे है। यह 2-3 दिन तक चल सकता है, जबकि Galaxy S26 में लगभग डेढ़ दिन का ही बैकअप मिलता है।चार्जिंग में भी OnePlus 15 आगे है। इसमें 120W वायर्ड, 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy S26 में 25W वायर्ड के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।कीमत में बड़ा फर्क

    Galaxy S26: ₹87,999 से शुरूOnePlus 15: ₹72,999 से शुरूOnePlus 15 न सिर्फ बेहतर फीचर्स देता है, बल्कि कीमत में भी सस्ता है।

    कौन है असली विजेता?

    अगर आप पतला और हल्का फोन चाहते हैं, तो Galaxy S26 ठीक विकल्प है। लेकिन अगर आप बेहतर कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और डिस्प्ले चाहते हैं, तो OnePlus 15 साफ तौर पर ज्यादा वैल्यू देता है।कुल मिलाकर OnePlus 15 ही बेहतर फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें